एक्सप्लोरर

अलवर गैंगरेप: 20 दिन बाद पीड़ित से मिले राहुल गांधी, न्याय का दिया भरोसा, पीएम मोदी ने उठाए सवाल

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राज्य के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री समेत अलवर गैंग रेप पीड़िता से मिलने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा.

नई दिल्लीः राजस्थान के अलवर में पति के सामने महिला के साथ हुए गैंगरेप की घटना अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुकी है. एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली के मंच से इस घटना को लेकर विरोधियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. हालांकि, इस मामले में राहुल गांधी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी थे. राहुल गांधी अलवर जिले के थानागाजी पहुंचे और सामूहिक गैंगरेप पीड़िता के परिवार वालों से मिले. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''घटना के बारे में जानकारी मिलते ही मैंने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी से बात की. यह घटना मेरे लिए राजनीति का विषय नहीं है. मैं पीड़ित परिवार से मिला उनकी मांग है कि उन्हें न्याय मिले.'' पीएम मोदी ने उठाए सवाल वहीं इस मामले को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस और बीएसपी पर सवाल उठाए और यूपी के मऊ से रैली के दौरान जमकर घेरा. पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले राजस्थान के अलवर में एक दलित बेटी के साथ गैंगरेप किया गया था. वहां मायावती के समर्थन से कांग्रेस की सरकार चल रही है लेकिन अभी इस मामले पर उन्होंने कुछ भी नहीं बोला. कांग्रेस पर हमलावर होते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस की सरकार ने चुनाव को देखते हुए उस दलित बेटी के साथ हुए इस राक्षसी अपराध को छिपाने की कोशिश की. बहन जी सब जानती हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस लेने के बजाय वो मोदी को गालियां देने में जुटी हैं.'' पीएम मोदी ने बीजेपी के लिए मांगा वोट इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ''मैं यहां की और पूर्वांचल की महिलाओं को विशेष आग्रह करूंगा कि वो ऐसे महिला विरोधी दलों के खिलाफ पूरी ताकत से मतदान करें. महिलाओं की गरिमा और उनकी मर्यादा एवं हितों के लिए मतदान करें.'' पीएम ने कहा, ''महिला हितों, महिला सुरक्षा के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. आजादी के इतिहास में पहली बार, रेप केस में फांसी की सजा का प्रावधान इस चौकीदार ने किया है.'' बता दें पांच लोगों ने मिलकर एक महिला को उसके पति के सामने गैंगरेप किया था. अपराधियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. गैंगरेप की घटना को लेकर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अलवर गैंगरेप केसः अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार, हटाए गए एसपी, जानें अभी तक क्या-क्या हुआ? ममता बनर्जी के समर्थन में आईं मायावती, पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार पर EC के बैन पर उठाए सवाल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget