एक्सप्लोरर

Punjab Elections: नवजोत सिंह सिद्धू को चुनौती देने मैदान में उतरेंगे बिक्रम मजीठिया, इस सीट से आजमाएंगे किस्मत

Punjab Elections: कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अमृतसर पूर्व सीट से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पार्टी के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को उतारा है.

Punjab Elections: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पार्टी के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को एक बार फिर लाम्बी सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है. बादल 20 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में संभावित सबसे उम्रदराज उम्मीदवार होंगे.

सुखबीर बादल ने बुधवार को मजीठिया की उम्मीदवरी की घोषणा करते हुए कहा कि सिद्धू का राजनीतिक जीवन ‘खत्म होने जा रहा’ है. इस बीच मजीठिया ने अमृतसर पूर्व सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाये जाने पर शिअद प्रमुख का आभार व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अकालियों का पंजाबियों के अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें ‘सिद्धू’ जैसे पंजाब-विरोधी तत्वों से संरक्षित करने का साहसिक इतिहास रहा है.’’ मजीठिया का नाम पहले ही मजीठा सीट से शिअद उम्मीदवार के रूप में घोषित किया जा चुका था. ऐसी स्थिति में उनके दोनों सीटों से चुनाव लड़ने की संभावना है.

सुखबीर बादल ने दी सिद्धू को चुनौती

बादल ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख सिद्धू को चुनौती देने की मुद्रा में कहा, ‘‘नवजोत सिद्धू, तैयार हो जाइए.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘मजीठिया अमृतसर पूर्व सीट से नवजोत सिद्धू के खिलाफ लड़ेंगे.’’ उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के अमृतसर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें (बादल को) कहा था कि सिद्धू के अहंकार को चकनाचूर करना होगा. बादल ने कहा, ‘‘हमारे योद्धा (मजीठिया) अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव लड़ेंगे.’’सिद्धू इसी सीट से निवर्तमान विधायक हैं और इस बार भी यहीं से चुनाव मैदान में डटे हैं.

शिअद प्रमुख ने ये दोनों घोषणाएं अमृतसर में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान की. उन्होंने कहा कि मजीठिया यह सुनिश्चित करेंगे कि सिद्धू की जमानत जब्त हो जाए. मजीठिया के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत पिछले माह मुकदमा दर्ज किया गया था. वह इस मामले में अग्रिम जमानत लेने का प्रयास कर रहे हैं. सुखबीर बादल ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दल मजीठिया को इसलिए निशाना बना रहे हैं क्योंकि वह जनता की आवाज उठाते हैं. उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी सरकार, खासकर नवजोत सिद्धू पर मजीठिया के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप भी लगाया.

सिद्धू का राजनीतिक जीवन समाप्त होने वाला है- शिअद प्रमुख

शिअद प्रमुख ने कहा कि सिद्धू का राजनीतिक जीवन समाप्त होने के कगार पर है और यह उनका अंतिम चुनाव होगा. लाम्बी सीट के बारे में सुखबीर बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल वहीं (लाम्बी) से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘बादल साहब ने जीवनपर्यंत पंजाब और इस समुदाय के लिए लड़ाई लड़ी. उन्होंने मुझसे कहा कि वह (राजनीति से) संन्यास नहीं लेंगे.’’ सुखबीर ने कहा कि पार्टी ने भी प्रकाश सिंह बादल के राजनीति से संन्यास न लेने की वकालत की है. सीनियर बादल लाम्बी विधानसभा सीट 1997 से जीतते रहे हैं. शिअद ने 117 सीट के लिए होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के साथ चुनाव-पूर्व गठबंधन किया है. समझौते के तहत बसपा शेष 20 सीट से चुनाव लड़ेगी.

यह भी पढ़ें.

RRB NTPC Students Protest: छात्रों को NSUI का मिल रहा सपोर्ट! रेलवे ने पत्र में लगाया आरोप तो भड़के कार्यकर्ता, कही ये बात

Republic Day Pictures: गणतंत्र दिवस की झांकी में दिखा CM Nitish के समाज सुधार अभियान का इफेक्ट, यहां देखें खास तस्वीरें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget