एक्सप्लोरर

ABP न्यूज से बोले केजरीवाल, ‘पंजाब में बहुमत से बनेगी AAP की सरकार, बादल-कैप्टन दोनों हारेंगे'

चंडीगढ़:  पंजाब में चुनावी पारा चरम पर है. सभी पार्टियां ताल ठोंके हुई हैं. बरसों से हो रही कांग्रेस और बीजेपी की लड़ाई में इस बार आम आदमी पार्टी ने शामिल होकर इस चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है.

दिल्ली के सीएम और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब में डेरा डाले हुए हैं. एबीपी न्यूज से खास मुलाकात में अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी से लेकर बादल परिवार तक पर करारे हमले किए हैं.

पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी आप की सरकार- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, ‘’पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी.’’ उन्होंने कहा, ‘’कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल दोनों को हार का सामना करना पड़ेगा.’’

केजरीवाल ने कहा कि पटियाला में आप के रोड शो के दौरान दिख गया कि कैप्टन अमरिंदर को पटियाला और लंबी दोनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बिल्कुल भी कमजोर नहीं है. इस बार पूरे पंजाब में झाड़ू चलेगी.

बौखला गई है कांग्रेस- केजरीवाल

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से बौखला गई है. पंजाब में कांग्रेस की हालत खराब है. उन्होंने कहा ‘’कांग्रेस अब कैप्टन को सीएम तो क्या पीएम भी घोषित कर देगी तो भी कुछ नहीं होने वाला.’’

केजरीवाल ने कहा, ‘’पंजाब के लोग इस बार चुनाव में झाड़ू चलाने के मूड में हैं. जनता सारी पार्टियों को साफ करके नीट और क्लीन आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी.’’

सीएम पद के उम्मीदवार का फैसला चुनाव बाद होगा- केजरीवाल

सीएम उम्मीदवार के एलान पर केजरीवाल ने कहा, ‘’आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला चुनाव के बाद ही किया जाएगा. सभी विधायक मिलकर मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे.’’

केजरीवाल ने बादल परिवार पर हमला करते हुए कहा, हमारी सरकार बादल सरकार का भंडाफोड़ करेगी और बादल-अमरिंदर को जेल भिजवाएगी. उन्होंने कहा कि कैप्टन के स्विस बैंकों में अकाउंट है. सरकार बनने के बाद हम पंजाब का एक-एक पैसा वापस लाएंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?

स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा

'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी

भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल

प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज

महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन

Embed widget