एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: पंजाब में लोगों के पास पुलिसकर्मियों से भी ज्यादा घातक हथियार, UP के बाद सबसे ज्यादा लाइसेंसी असलहा

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब में हर 18वें शख्स के पास लाइसेंसी हथियार है. लोगों के पास पंजाब पुलिस से भी ज्यादा एडवांस हथियार हैं और अवैध हथियारों की तो कोई संख्या ही नहीं है. 

Punjab Election 2022: पंजाब में इस वक्त सियासी माहौल बेहद गरम है. कांग्रेस, अकाली दल, आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच चुनावी दंगल चल रहा है. कहते हैं पंजाबियों के ठाठ निराले. महंगे शौक, बड़ी गाड़ियों, कपड़ों और पार्टियों के बीच पंजाबी जिस चीज का शौक रखते हैं वो है हथियार. हथियार भी कोई आम नहीं बल्कि ऑटोमैटिक और बेहद घातक.

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब में हर 18वें शख्स के पास लाइसेंसी हथियार है. लोगों के पास पंजाब पुलिस से भी ज्यादा एडवांस हथियार हैं और अवैध हथियारों की तो कोई संख्या ही नहीं है. 

UP Assembly Election 2022: वो दिग्गज नेता, जिनके अरमानों पर BJP ने फेरा पानी, यूपी चुनाव में परिवारवालों को नहीं दिए टिकट

अगर सरकारी आंकड़ों की बात की जाए तो पंजाब में लोगों के पास 3,90,275 लाइसेंसी हथियार हैं. बाकी अवैध हथियारों और तस्करों पर तो बीएसएफ शिकंजा कसती ही रहती है. पुलिस के मुताबिक, जो मुख्य चीजें इन लोगों के पास से बरामद होती हैं वो हैं कट्टा या पिस्तौल या फिर हेरोइन. चुनावों को लेकर जो कड़े कदम उठाए गए हैं, उसके तहत अब तक 65 अवैध हथियार बरामद किए जा चुके हैं. 

पुलिसवालों के हथियार 'पुराने'

एक रिपोर्ट कहती है कि पंजाब में 82 हजार पुलिसवालों के पास इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्टरी में बनी पिस्तौल हैं. यूं तो इन पुलिसवालों के पास 1.25 लाख के आसपास असलहा है लेकिन लोगों के पास फुली ऑटोमैटिक, बुल्गारिया में बनी पिस्टल और अमेरिका में बनी मैगनम जैसी पिस्तौल हैं, जो किसी स्टील की चादर के भी आर-पार जा सकती है. 

UP Assembly Election 2022: सपा से लेकर BJP-बसपा-कांग्रेस तक, सबने बांटे दागियों को टिकट, पहले चरण की 58 सीटों पर 25% 'बाहुबली'

यूपी के बाद पंजाब में सबसे ज्यादा लाइसेंसधारी हथियार

पूरे देश में यूपी में लोग सबसे ज्यादा हथियार रखते हैं. 12 लाख लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं. इसके बाद पंजाब का नंबर है, जहां के लोगों के पास 3,90,275 लाइसेंसी असलहा हैं.  तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश है. वहीं अवैध असलहा की बात की जाए तब भी पहले पायदान पर यूपी है. जबकि पंजाब चौथे. 

जो वादा किया वो कितना निभाया: पंजाब में सरकार बनने पर वादों को पूरा करने में कांग्रेस-बीजेपी-अकाली दल का कैसा रहा रिपोर्ट कार्ड

चलानी ना आए फिर भी युवा हथियारों के दीवाने

पंजाब में युवाओं में हथियार रखने का क्रेज ज्यादा है. भले ही चलानी ना आए लेकिन पंजाबी युवा विदेशी हथियारों को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं. एक जमाने में पंजाब में दोनाली बंदूक रखने का क्रेज था. लेकिन वक्त के साथ अब ट्रेंड बदल रहा है. यही वजह है कि पंजाब में हर साल लाइसेंसी हथियार रखने वाले लोगों की तादाद बढ़ती जा रही है. 

UP Assembly Election 2022: पश्चिमी यूपी की वो सीटें, जहां की चुनावी पिच पर SP-RLD के साथ 'खेला' कर रही Mayawati की BSP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget