एक्सप्लोरर

यूपी: नो रेस्ट मोड में प्रियंका, कल रातभर 15 घंटे की बैठक के बाद आज फिर करेंगी 12 सीटों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात

पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी लखनऊ के चार दिन के दौरे पर हैं. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका ने 12 लोकसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ एक-एक कर बैठक की.

लखनऊ: मिशन उत्तर प्रदेश पर निकलीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कल दोपहर जयपुर से लौटने के बाद लखनऊ में बैठकों का दौर शुरू किया, जो आज सुबह करीब पांच बजे तक चला. मुलाकातों का दौर करीब 15 घंटे तक चला. उन्होंने लगभग 12 लोकसभा सीट के पार्टी नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक की. दोनों महासचिव आज भी 12 सीटों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.

बता दें कि 11 तारीख को दोपहर 1 बजे प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से रोड शो शुरु हुआ था जो शाम 5.30 तक चला. जिसके बाद प्रियंका कांग्रेस दफ्तर  पहुंची थी और वहां से शाम 7 बजे अपने पति रॉबर्ट वाड्रा से मुलाकात के लिये विशेष विमान से जयपुर रवाना हो गयी थीं. 12 फरवरी को सुबह वो पति रॉबर्ट वाड्रा को ईडी के दफ्तर छोड़कर 10.30 बजे जयपुर से निकली और दोपहर 12.30 पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची उसके बाद करीब 1 बजे लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर पहुंची.

दोपहर 1.15 पर बैठकों का सिलसिला शुरु हुआ जो सुबह 5.16 तक चला. इस बैठक में प्रियंका और सिंधिया ने 12 लोकसभा सीटों के लोगों से मुलाकात की.

कार्यकर्ताओं मुलाकात के बाद प्रियंका ने कहा कि यूपी के संसदीय इलाकों से बहुत कुछ सुनने को मिल रहा है, संगठन कैसे मजबूत होगा ये देखना है. प्रियंका गांधी ने पति रॉबर्ट वाड्रा से ईडी की लगातार पूछताछ पर कहा कि ये चीज चलती रहेंगी. मैं अपना काम कर रही हूं.

बीकानेर जमीन घोटाला: रॉबर्ट वाड्रा से आज फिर होगी पूछताछ, कल 8 घंटे हुआ सवालों से सामना

पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका लखनऊ के चार दिन के दौरे पर हैं. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका लखनऊ, मोहनलालगंज, प्रयागराज, अम्बेडकर नगर, सीतापुर, कौशाम्बी, फतेहपुर, बहराइच, फूलपुर और अयोध्या समेत 12 लोकसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ एक-एक कर बैठक की.

प्रियंका आज (बुधवार) और कल (गुरुवार) को भी अपने प्रभार वाले बाकी लोकसभा क्षेत्रों में भी पार्टी की स्थिति का जायजा लेंगी. पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका इन बैठकों में हर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन की स्थिति का जायजा ले रही हैं. प्रियंका की इन बैठकों को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों और प्रत्याशियों के चयन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

प्रियंका ने सोमवार को लखनऊ में एक रोडशो के जरिये अपने चुनाव अभियान की जोरदार शुरुआत की थी. इस दौरान उनके साथ उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे.

UP के लिए राहुल गांधी की नई रणनीति, प्रियंका 41 और सिंधिया 39 लोकसभा सीटों की संभालेंगे जिम्मेदारी

गौरतलब है कि प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश की 41 सीटों की जिम्मेदारी दी गयी है और राज्य के इस हिस्से में बीजेपी का खासा दबदबा माना जाता है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया को 39 सीटों की जिम्मेदारी दी गई है.

प्रियंका को जिन सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है उनमें अमेठी और रायबरेली के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ कही जाने वाली गोरखपुर सीट भी शामिल है. गत 23 जनवरी को प्रियंका और सिंधिया को महासचिव नियुक्त करते हुए उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गयी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट, सिर्फ एक कैंडिडेट का किया ऐलान, जानें कौन है वो?
केरल में बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट, सिर्फ एक कैंडिडेट का किया ऐलान, जानें कौन है वो?
Kerala Election 2026: 'केरल में त्रिकोणीय हो सकता है मुकाबला', CPI नेता का कबूलनामा, BJP को लेकर कर दी ये भविष्यवाणी
'केरल में त्रिकोणीय हो सकता है मुकाबला', CPI नेता का कबूलनामा, BJP को लेकर कर दी ये भविष्यवाणी
राहुल गांधी पर भड़के केरलम के CM पिनाराई विजयन, कांग्रेस पर BJP की बी-टीम होने का लगाया आरोप
राहुल गांधी पर भड़के केरलम के CM पिनाराई विजयन, कांग्रेस पर BJP की बी-टीम होने का लगाया आरोप
'धाकड़ के साथ धुरंधर भी हैं धामी, 4 साल में किया धुआंधार काम', राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड CM की जमकर की तारीफ
'धाकड़ के साथ धुरंधर भी हैं धामी, 4 साल में किया धुआंधार काम', राजनाथ सिंह ने जमकर की CM की तारीफ

वीडियोज

Iran-Israel War: महायुद्ध का अगला चरण अब चलेगा एटम बम ? | Breaking News | Middle East | World War 3
Saas Bahu Aur Saazish: ध्रुव ने अपने ही जीजा जी राघव के साथ किया बुरा सुलूक | Jaane Anjaane
Ashish Chanchlani Interview: FUN ROAST, Harsh Beniwal को कहा CHOR
Dhurandhar The Revenge: आदित्य उप्पल ने बताया Dhurandhar का असली गेम, और Box Office Collection
Dhurandhar The Revenge: कहानी से ज्यादा विवाद में क्यों? जहूर मिस्त्री AKA Vivek Sinha ने बताया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: 'अगर हमला किया तो...', ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद ईरान की नई धमकी; ब्रिटेन ने होर्मुज में भेजी पनडुब्बी
Live: 'अगर हमला किया तो...', ट्रंप के अल्टीमेटम के बाद ईरान की नई धमकी; ब्रिटेन ने भेजी पनडुब्बी
सपा सरकार में गरीब महिलाओं को मिलेगी 40 हजार की पेंशन, अखिलेश यादव ने किया ऐलान
सपा सरकार में गरीब महिलाओं को मिलेगी 40 हजार की पेंशन, अखिलेश यादव ने किया ऐलान
पाकिस्तान के मुरीदके में लश्कर कमांडर की हत्या पर बड़ा खुलासा, जानें आतंकी ने पत्नी संग मिलकर क्यों उतारा मौत के घाट
PAK में लश्कर कमांडर की हत्या पर बड़ा खुलासा, जानें आतंकी ने पत्नी संग मिलकर क्यों उतारा मौत के घाट
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
'धुरंधर 2' के हमजा और यलीना का ल्यारी वाला बंगला किस शहर में है, नहीं जानते होंगे आप, देखें इनसाइड वीडियो
'धुरंधर 2' के हमजा- यलीना का ल्यारी वाला बंगला किस शहर में है, नहीं जानते तो देखें ये वीडियो
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो किसी भी हद तक...
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो...
High Blood Pressure In Cold Weather: मौसम ठंडा होते ही बढ़ गया हाई बीपी का खतरा? योग गुरु रामदेव के बताए ये 4 आसन दिलाएंगे राहत
मौसम ठंडा होते ही बढ़ गया हाई बीपी का खतरा? योग गुरु रामदेव के बताए ये 4 आसन दिलाएंगे राहत
Embed widget