एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: प्रियंका गांधी बोलीं- पीएम मोदी कह रहे थे कि विपक्ष के नेता उनकी कब्र खोदना चाहते हैं, लेकिन देश में...

Priyanka Gandhi On PM Modi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वो बेरोजगारी और महंगाई पर बात नहीं करते.

Priyanka Gandhi On PM Modi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मंगलवार (25अप्रैल) को निशाना शाधा. उन्होंने कर्नाटक के टी नरसिंहपुर में कहा कि मैंने सुना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे थे कि विपक्ष के नेता उनकी कब्र खोदना चाहते हैं. यह कैसी बात है? इस देश में हर कोई चाहता है कि पीएम मोदी की सेहत अच्छी रहे और उनकी लंबी उम्र हो. 

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘मैं पूछना चाहती हूं कि क्या यह चुनावी मुद्दा है? वह बेरोजगारी, महंगाई की बात क्यों नहीं करते, आप लोगों को आगे बढ़ाने की बात क्यों नहीं करते? यह चुनाव किसी भी नेता के बारे में नहीं है. यह चुनाव कर्नाटक के बारे में हैं. आपके अपने अभिमान के बारे में है.'' उन्होंने लोगों से कहा कि लूटने वाली सरकार को हटा दीजिए और ऐसी सरकार लाइए जो कर्नाटक के हित में काम करे. 

'बीजेपी की सरकार लालच के आधार पर बनी'
कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछली बार आप लोगों ने कांग्रेस और जनता दल (एस) की सरकार चुनी थी. बीजेपी ने तोड़फोड़ करके उस सरकार को गिरा दिया और अपनी सरकार बना ली. बीजेपी की सरकार शुरू से ही एक धोखा थी. बीजेपी की सरकार लालच के आधार पर बनी तो लालच के आधार पर ही निर्णय लेती रही. इसका नतीजा यह रहा है कि जो काम करने चाहिए थे, वो नहीं किए गए. 

क्या दावा किया?
प्रियंका गांधी ने दावा किया कि आपको दुर्बल नेता मिले, बार-बार मुख्यमंत्री बदला गया, मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ, शासन की सारी चीजें ढीली पड़ गई हैं. सबसे दुखद की बात है कि 40 प्रतिशत की कमीशन वाली सरकार ने आपको बेशर्मी और बेहरमी से लूटा. कहा जाता है कि कर्नाटक प्रदेश से 1.5 लाख करोड़ रुपये लूटे गए. उन्होंने अपनी पार्टी के चुनावी वादों का उल्लेख करते हुए कहा कि हम वादे नहीं आपको गारंटी दे रहे हैं. कर्नाटक में 10 मई को सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। 13 मई को मतगणना होगी. 

ये भी पढ़ें- Exclusive: अमित शाह ने बताया क्या है कर्नाटक में सबसे बड़ा मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों पर भी दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget