एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर आने के एक महीने बाद भी कोई ट्वीट नहीं किया, यूपी के नेताओं को नहीं करती फॉलो

प्रियंका गांधी की तुलना में राहुल गांधी ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं. राहुल गांधी ट्विटर के जरिए पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना भी साधते हैं.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के एसपी-बीएसपी गठबंधन में जगह नहीं मिलने के बाद कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने का दांव चला. 23 जनवरी को प्रियंका गांधी को पार्टी में महासचिव का पद देने के साथ ही उन्हें पूर्वांचल का प्रभारी बनाया गया. मंगलवार को प्रियंका गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होने के बाद अपना पहला भाषण दिया. इस भाषण में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और कांग्रेस के सत्ता में वापस आने का दावा भी किया.

सक्रिय राजनीति में आने के कुछ दिन बाद ही 11 फरवरी को प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर भी कदम रखा था. ट्विटर पर आने के कुछ घंटे बाद ही हजारों की संख्या में लोगों ने प्रियंका गांधी को फॉलो किया. लेकिन ट्विटर पर कदम रखने के एक महीने बाद भी उन्होंने एक भी ट्वीट नहीं किया है. इतना ही नहीं प्रियंका ने ट्विटर पर अब तक किसी ट्वीट को लाइक नहीं किया. प्रियंका गांधी के ट्विटर हैंडल से स्टोरी लिखे जाने तक उनके पहले भाषण की कोई बात या फिर वीडियो शेयर नहीं किया गया है.

प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर आने के एक महीने बाद भी कोई ट्वीट नहीं किया, यूपी के नेताओं को नहीं करती फॉलो

एक महीने बीत जाने के बाद प्रियंका गांधी को ट्विटर पर 2 लाख 32 हजार लोग फॉलो कर रहे हैं. वहीं प्रियंका गांधी ने अब तक सात लोगों को फॉलो किया है. प्रियंका जिन सात लोगों को फॉलो कर रही हैं, उनमें यूपी का कोई भी नेता शामिल नहीं है. प्रियंका गांधी कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता को भी अब तक फॉलो नहीं कर रही हैं.

प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर आने के एक महीने बाद भी कोई ट्वीट नहीं किया, यूपी के नेताओं को नहीं करती फॉलो

राहुल गांधी रहते हैं एक्टिव

प्रियंका जिन सात लोगों को फॉलो कर रही हैं, वह सभी कांग्रेस के नेता है. प्रियंका ने अब तक किसी दूसरी पार्टी के नेता को फॉलो नहीं किया है. प्रियंका के उलट कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं. राहुल गांधी ना सिर्फ कांग्रेस के बल्कि इंटरनेशनल लीडर्स को फॉलो करते हैं. राहुल गांधी के अकाउंट से पत्रकारों, खेल से जुड़े लोगों और दूसरे क्षेत्रों की सेलिब्रिटीज को भी फॉलो किया जाता है.

राहुल गांधी के हर भाषण की बातें उनके अकाउंट से ट्वीट की जाती हैं. अक्सर राहुल गांधी ट्विटर पर वीडियो शेयर करके पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधते हैं. 2014 के चुनाव में करारी हार मिलने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीटर पर कदम रखा था. पहले राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल का नाम ऑफिस ऑफ आरजी था, पर बाद में उसे बदलकर @RahulGandhi कर दिया गया.

प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर आने के एक महीने बाद भी कोई ट्वीट नहीं किया, यूपी के नेताओं को नहीं करती फॉलो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assembly Election 2026 Live: ममता बनर्जी को बीजेपी के इस नेता ने बताया- पूर्व मुख्यमंत्री, कहा- '3-4 दिन का नाटक है फिर...'
Assembly Election 2026 Live: ममता बनर्जी को बीजेपी के इस नेता ने बताया- पूर्व मुख्यमंत्री, कहा- '3-4 दिन का नाटक है फिर...'
West Bengal Exit Poll 2026 Live: बंगाल में बदल जाएगी तस्वीर, इस लेटेस्ट एग्जिट पोल ने चौंकाया, अकेले TMC को 294 में इतनी सीटों का अनुमान
Bengal Exit Poll 2026 Live: बंगाल में बदल जाएगी तस्वीर, इस लेटेस्ट एग्जिट पोल ने चौंकाया, अकेले TMC को 294 में इतनी सीटों का अनुमान
बंगाल में काउंटिंग से पहले क्या खोले गए बैलेट बॉक्स? बवाल के बीच चुनाव आयोग का आया जवाब, कहा- 'वहां पर...'
बंगाल में काउंटिंग से पहले क्या खोले गए बैलेट बॉक्स? बवाल के बीच चुनाव आयोग का आया जवाब, कहा- 'वहां पर...'
कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर विवाद तेज, टीएमसी-भाजपा आमने-सामने; चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर विवाद तेज, टीएमसी-भाजपा आमने-सामने; चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

47 फिल्में साइन करने वाला स्टार आज रील्स में, ट्रोलिंग के बाद राहुल रॉय ने बताई सच्चाई
Chitra Tripathi: EXIT POLL में बीजेपी, EXACT पोल में क्या? | Bengal Elections 2026 | BJP Vs TMC
Gurugram Crime: कासन गांव में गैंगवार और पुरानी रंजिश का खूनी खेल! | Crime News | Haryana Police
Bengal Exit Poll: बंगाल में बड़ा उलटफेर! Mamata Banerjee की विदाई, BJP की चढ़ाई? | TMC
Mira Road Horror: मुंबई दहलाने की बड़ी साजिश! मीरा रोड कांड के पीछे ISIS का 'Lone Wolf' Plan!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां गिरेंगे ओले
यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां गिरेंगे ओले
Delhi Weather Today: दिल्ली: अप्रैल में गर्मी, मई की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ, अभी जारी रहेगा बारिशों का दौर
दिल्ली: अप्रैल में गर्मी, मई की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ, अभी जारी रहेगा बारिशों का दौर
आउट या Not Out? रजत पाटीदार के विकेट पर मचा बवाल, वीडियो देख आप बताइये
आउट या Not Out? रजत पाटीदार के विकेट पर मचा बवाल, वीडियो देख आप बताइये
Sapne Vs Everyone 2 Review: सपनों और हकीकत के बीच की ये दुनिया कमाल है, अंबरीश वर्मा और परमवीर सिंह चीमा की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने डाली शो में जान
सपने वर्सेस एवरीवन 2 रिव्यू: अंबरीश वर्मा और परमवीर सिंह चीमा की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने डाली शो में जान
‘देश के गद्दारों को...’ कहना किसी समुदाय की तरफ इशारा नहीं, SC ने खारिज की अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर FIR की मांग
‘देश के गद्दारों को...’ कहना किसी समुदाय की तरफ इशारा नहीं, SC ने खारिज की अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर FIR की मांग
Today's Chanakya Exit Poll 2026: तमिलनाडु में DMK की सरकार, TVK का उभार; केरल में लेफ्ट की हार, असम में बीजेपी की वापसी
इस एग्जिट पोल में नए दावे, देखिए असम में किसकी सरकार? केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में डीएमके का सपना साकार
मखाना के खेती का खर्च सरकार उठाएगी, इस सरकारी स्कीम में मिलेगा फायदा
मखाना के खेती का खर्च सरकार उठाएगी, इस सरकारी स्कीम में मिलेगा फायदा
क्या 1 मई को मजदूर दिवस पर भी रहती है स्कूलों की छुट्टी? जानें अपने राज्य का हिसाब
क्या 1 मई को मजदूर दिवस पर भी रहती है स्कूलों की छुट्टी? जानें अपने राज्य का हिसाब
Embed widget