एक्सप्लोरर

राहुल के बगल वाले कमरे में बनेगा मिशन यूपी का प्लान, एक साथ काम करेंगे प्रियंका गांधी और सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज गणेश की पूजा कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की औपचारिक जिम्मेदारी संभाली. प्रियंका संभवत: 11 तारीख को लखनऊ में पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभार संभालेंगी.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिशन उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी है. दोनों को कांग्रेस मुख्यालय में कार्यालय आवंटित किया जा चुका है. दोनों को एक ही ऑफिस दिया गया है. यह वही कमरा है जिसमें राहुल गांधी बतौर पार्टी उपाध्यक्ष बैठते थे. कल कमरे के बाहर केवल प्रियंका गांधी का नेम प्लेट लगाया गया था और आज सिंधिया के नाम भी लगा दिये गए.

सिंधिया ने आज गणेश की पूजा कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की औपचारिक जिम्मेदारी संभाली. प्रियंका संभवत: 11 तारीख को लखनऊ में पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभार संभालेंगी. सिंधिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारे सामने चुनौती बड़ी है. हालांकि उन्होंने एसपी-बीएसपी से गठबंधन के सवाल पर कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन इंकार भी नहीं किया.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 23 जनवरी को बहन प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी थी. इससे पहले सिंधिया मध्य प्रदेश तक सीमित थे तो वहीं प्रियंका अमेठी और रायबरेली में भाई और मां के लिए चुनावी रणनीति तैयार करती थी.

प्रियंका गांधी ने लगातार दूसरे दिन राहुल और यूपी के नेताओं संग की बैठक, दिल्ली में रॉबर्ट वाड्रा के साथ लगे पोस्टर

2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में मात्र दो सीटों पर जीत दर्ज की थी. आगामी चुनाव से ठीक पहले दो युवा चेहरों प्रियंका गांधी और सिंधिया को पार्टी की जिम्मेदारी दी गई है. कांग्रेस नेताओं का दावा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आयी है और पार्टी 2014 के चुनावों से बेहतर परिणाम हासिल करेगी. प्रियंका गांधी ने सोमवार और मंगलवार को उत्तर प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget