एक्सप्लोरर

शाहरुख-आमिर ने पीएम मोदी के साथ ली खूब सेल्फी, कंगना रनौत से लेकर एकता कपूर तक मोदी से मिले सितारे

पीएम नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को शाहरुख खान और आमिर खान सहित बॉलीवुड अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं से मुलाकात की. इस मौके पर उन्होंने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए ‘चेंज विदइन थीम का एक सांस्कृतिक वीडियो भी जारी किया'.

मुंबई: यह साल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के तौर पर मनाया जा रहा है. अलग अलग कार्यक्रम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के खास मौके पर कला और सिनेमा हस्तियों से अपने आवास पर मुलाकात की. इस दौरान शाहरुख खान, आमिर खान, कंगना रनौत, एकता कपूर, जैकलीन और बोनी कपूर समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने पीएम मोदी से उनके घर पर खास मुलाकात की.

पीएम नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को शाहरुख खान और आमिर खान सहित बॉलीवुड अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं से मुलाकात की. इस मौके पर उन्होंने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए ‘चेंज विदइन थीम का एक सांस्कृतिक वीडियो भी जारी किया'.

गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी उन्हें विशेष श्रद्धांजलि देने के लिए आठ प्रमुख कलाकारों को एक साथ लेकर आए. प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक आवास पर इस वीडियो को जारी किया. मोदी ने ट्वीट किया कि फिल्म समुदाय महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक साथ आगे आया. चेंज विदइन शानदार प्रयास है जो गांधी जी के संदेश को आगे और प्रचारित की दिशा में गति प्रदान करेगा. यह नागरिकों को बापू के प्रिय मुद्दों को उठाने के लिए भी प्रेरित करेगा.

100 सेकंड का यह वीडियो गांधी के जीवन, उनकी शिक्षाओं और मूल्यों पर आधारित है तथा इसमें आमिर, शाहरुख, सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर आहूजा, कंगना रनौत और विक्की कौशल हैं. पीएम ने फिल्मी हस्तियों के साथ तस्वीरें ट्वीट करते हुए कहा, ‘प्रमुख फिल्म हस्तियों और सांस्कृतिक शख्सियतों के साथ संवाद लाभप्रद रहा.

उन्होंने कहा, ‘सिनेमा के जरिए महात्मा गांधी के विचारों को फैलाने से यह सुनिश्चित होगा कि अधिक से अधिक युवा गांधी जी के विचारों को जानें. हमने कई विषयों पर विचार साझा किए.' उन्होंने कहा, ‘हमारा फिल्म और मनोरंजन उद्योग विविध और जीवंत है. अंतरराष्ट्रीय रूप से इसका प्रभाव भी काफी है. हमारी फिल्में, संगीत और नृत्य समाज के साथ-साथ लोगों को जोड़ने का बहुत अच्छा जरिया बन गये हैं. '

हिरानी ने भी टि्वटर पर कहा, ‘महात्मा गांधी जी की महानता दिखाने में छोटी-सी भूमिका निभाकर काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं.' प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाले बॉलीवुड कलाकारों में सोनम, कंगना, हिरानी, फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी, अश्विनी अय्यर तिवारी, नितेश तिवारी और निर्माता एकता कपूर, बोनी कपूर और जयंतीलाल गडा शामिल रहे.

प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के बाद शाहरुख खान ने ऐसे काम के लिए फिल्म उद्योग को एक साथ लाने के लिए उनका आभार जताया. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें गांधी जी का भारत और दुनिया से फिर से परिचय कराने की जरूरत है. यह महत्वपूर्ण है कि हम ऐसा काम करें जो संदेश दें. यह हमेशा कारोबार करने को लेकर नहीं होना चाहिए बल्कि मनोरंजक तरीके से हर किसी को शामिल करना चाहिए.‘ आमिर ने कहा, ‘प्रधानमंत्री के साथ आज हमने काफी शानदार बातचीत की. वह बहुत प्रेरणादायक और गहरायी से सोचकर बोलने वाले व्यक्ति हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget