एक्सप्लोरर

PM मोदी बोले- लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी, अपना वोट बर्बाद मत करें

मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे को लेकर बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह की टिप्पणी को लेकर उठे विवाद पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा.

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दावा किया कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ मुंबई में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपने दावे के समर्थन में एक सर्वे का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘‘अपना वोट बर्बाद मत करिये. बेहतर होगा उस पार्टी के लिये वोट करें जो सत्ता में आ रही है और आप अपने वोट से उसे मजबूती दे सकते हैं.’’

मोदी ने कहा, ‘‘ अब एकमात्र सवाल यह है कि क्या बीजेपी 2014 के मुकाबले अपनी सीटों की संख्या और बेहतर करने जा रही है.’’ मोदी ने कहा, ‘‘ वे (विपक्ष) सोच रहे हैं कि पहली बार वोट देने वाले मतदाता और नयी पीढ़ी के लोग मोदी का क्यों समर्थन कर रहे हैं. इसलिए क्योंकि मोदी उनकी (नई पीढ़ी की) उम्मीदों को अभिव्यक्ति दे रहा है. ये लोग 2047 को देख रहे हैं, जब भारत अपनी आजादी के 100 साल मनाएगा लेकिन कुछ लोग हैं जो 20वीं शताब्दी में ही फंसे हुए हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भ्रम ही कांग्रेस का दूसरा नाम है.’’ मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में मध्यमवर्ग का नाम भी नहीं है और उनके कुछ नेता इस वर्ग को स्वार्थी और लालची बता रहे हैं. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उस पर पुलिस बलों की अनदेखी करने और सत्ता में रहने के दौरान उन्हें ‘पंचिंग बैग’ के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.

मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे को लेकर बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह की टिप्पणी को लेकर उठे विवाद की पृष्ठभूमि में मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस अगर सतर्कता नहीं दिखाती तो शहर को आतंकी गतिविधियों की कहीं भारी कीमत चुकानी पड़ती.

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस का रवैया आतंकी हमलों के बाद मुख्यमंत्रियों और गृह मंत्रियों को बदलने की थी, हमनें इस संस्कृति को बदला है.’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सुरक्षा बलों के लिये कुछ नहीं किया. उन्होंने अपनी सरकार के नई दिल्ली में पुलिस स्मारक बनाने के फैसले का भी जिक्र किया.

पीएम ने कहा, ''हमारे देश में लोगों की सेवा करते-करते 33 हजार पुलिस के जवानों ने अपनी शाहदत दी है. कांग्रेस ने कभी उनके मान सम्मान की परवाह नहीं की. जब हमारी सरकार आई तो हमने दिल्ली में शानदार पुलिस मेमोरियल बनाकर खड़ा कर दिया.''

उन्होंने कहा, ''पहले की कांग्रेस की सरकार ने लोकसभा के चुनाव के साथ IPL के मैच कराने से हाथ खड़े कर दिये थे. ये हमारे सुरक्षा बलों के सामर्थ्य पर कांग्रेस का अविश्वास था. आज की स्थिति ये है कि विभिन्न त्योहारों के बीच लोकसभा का चुनाव भी चल रहा है और IPL भी चल रहा है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget