एक्सप्लोरर

Gujarat Election: पीएम मोदी शुरू करेंगे गुजरात में चुनाव प्रचार, 3 दिन में 8 रैलियों को करेंगे संबोधित

PM Narendra Modi बीजेपी के स्टार प्रचारक है. वह गुजरात में अपनी चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए तैयार हैं. वह 3 दिन में लगभग 8 रैलियों को संबोधित करेंगे.

PM Modi Gujarat Rallies Schedule: गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक है. राज्य की 182 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा. ऐसे में बीजेपी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए तैयार हैं. वह गुजरात में 19 नवंबर से तीन दिनों में आठ रैलियों को संबोधित करेंगे.

गुजरात में अपने तीन दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में फोकस करेंगे क्योंकि वहां एक दिसंबर को पहले चरण का मतदान होना है. सत्तारूढ़ दल के सूत्रों ने कहा कि पीएम 19 से 21 नवंबर के बीच गुजरात में रहेंगे. इस दौरान वह‌ दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में आठ रैलियों को संबोधित करेंगे. अभियान के प्रभारी नेता ने बताया कि पीएम मोदी दोनों क्षेत्रों के लगभग 30 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे.

89 निर्वाचन क्षेत्रों में 15 रैलियां

पीएम के गुजरात में दोबारा आने की भी उम्मीद जताई जा रही है. वह गुजरात में 23 नवंबर और 28 नवंबर को आ सकते हैं. उस दौरान वह दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के 89 निर्वाचन क्षेत्रों में 15 रैलियों को संबोधित करेंगे. बता दें पहले चरण के मतदान का चुनाव प्रचार 28 नवंबर को समाप्त हो रहा है. बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक, पीएम उत्तरी गुजरात और केंद्रीय गुजरात में 30 नवंबर और‌ 3 दिसंबर को 15 रैलियों को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी की रैलियों से ऐसे भी जुड़ सकेंगे लोग

गुजरात की बीजेपी सरकार प्रधानमंत्री की प्रत्येक रैली में पांच या सात विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करने की व्यवस्था कर रही है. एक नेता ने कहा, "इससे यह सुनिश्चित होगा कि पीएम ने राज्य के लगभग सभी निर्वाचन क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. हम पीएम के अभियान को बढ़ाने के लिए लाइव वेबकास्ट और अन्य माध्यमों से वर्चुअल रूप से सभी निर्वाचन क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को जोड़ने की योजना बना रहे हैं.''

कौन होगा गुजरात का सीएम?

गुजरात में सभी विधानसभा सीटों पर एक और पांच दिसंबर को मतदान होना है और मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में बीजेपी के सीएम चेहरे की घोषणा कर दी है. उन्होंने बताया कि भूपेंद्र पटेल अगले मुख्यमंत्री होंगे, हम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Gujarat Election: अमित शाह का दावा, 'गुजरात चुनाव में बीजेपी तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड, ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

By-Election Results 2026 Live: बंगाल में बीजेपी तो तमिलनाडु में विजय का जलवा, मुस्लिम बहुल रेजीनगर में खिला कमल
Live: बंगाल में बीजेपी तो तमिलनाडु में विजय का जलवा, मुस्लिम बहुल रेजीनगर में खिला कमल
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget