एक्सप्लोरर

फोनी तूफान: चुनावी तल्खी के बीच पीएम मोदी ने सीएम नवीन पटनायक की तारीफ की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तारीफ ऐसे समय में की है जब हाल ही में ओडिशा में लोकसभा चुनाव हुए हैं और इस चुनाव में भारी कड़वाहट देखने को मिली थी.

भुवनेश्वर: ओडिशा में आए फोनी तूफान के दौरान बेहतरीन राहत-बचाव कार्य से गदगद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तारीफ की है. इससे पहले मुख्यमंत्री पटनायक ने खुद भुवनेश्वर में एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी की आगवानी की थी. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी, नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने फोनी तूफान प्रभावित क्षेत्रों का एक हेलिकॉप्टर में बैठकर हवाई सर्वेक्षण किया. जायजा लेने और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य को केंद्रीय सहायता देने का वायदा किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा, ''नवीन बाबू ने बहुत अच्छा प्लान किया, भारत सरकार उसमें उनके साथ रहकर सारी चीजों को आगे बढ़ा पाएगी.'' पीएम मोदी ने नवीन पटनायक की तारीफ ऐसे समय में की है जब हाल ही में ओडिशा में लोकसभा चुनाव हुए हैं और इस चुनाव में भारी कड़वाहट देखने को मिली थी. ओडिशा में 29 अप्रैल तक चार चरणों में वोट डाले गए थे. इस चुनाव में मुख्यतौर पर नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी), बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच अच्छी बातचीत से यह संभव हो पाया है. मैंने खुद राहत-बचाव कार्य पर नजर रखी. ओडिशा के लोगों ने जिस तरह से सरकार के हर निर्देश का पालन किया वह प्रशंसनीय है.''

साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा में फोनी तूफान से हुए नुकसान की भरपाई के लिए और अधिक राशि देने की घोषणा की. उनहोंने कहा, ''भारत सरकार ने पहले 381 करोड़ रुपये की घोषणा की थी, आगे 1000 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे.''

दरअसल, फोनी तूफान आने से पहले-पहले तक करीब 12 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया था. इसे अब तक का सबसे बड़ा राहत-बचाव कार्य माना जा रहा है. इस काम में केंद्रीय और राज्य की एजेंसियों काफी समय से जुटी थी. समय रहते बचाव की वजह से लोग केंद्र और राज्य की टीम की तारीफ कर रहे हैं.

नवीन पटनायक की तारीफ के क्या हैं मायने?

ओडिशा में बीजेपी बीजेडी की मुख्य प्रतिद्ंदियों में से एक है. लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद की स्थितियों का बीजेडी ने खुलासा नहीं किया है. यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव बाद बीजेडी का रुख विपक्षी खेमे की तरफ में रहता है या सत्तापक्ष की तरफ.

फोनी तूफान: ओडिशा में अब तक 34 की मौत, मुख्यमंत्री ने राहत पैकेज की घोषणा की

ओडिशा के तट पर पिछले शुक्रवार पहुंचे चक्रवात ‘फोनी’ के कारण कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग जल संकट और बिजली संकट से जूझ रहे हैं. प्रधानमंत्री ने शनिवार को मुख्यमंत्री से फोन पर भी बात करके फोनी के बाद की स्थिति पर चर्चा की थी और केंद्र से लगातार समर्थन का भरोसा दिलाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget