एक्सप्लोरर

इंटरनेशनल साजिश, परजीवी और बिन जल की मछली...चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस को PM मोदी ने जमकर कोसा, जानें- स्पीच की 10 बड़ी बातें

Narendra Modi on Election Results: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावी नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा ने फिर कमाल कर दिया और कमल-कमल कर दिया.

Narendra Modi on Election Results: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावी नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा ने फिर कमाल कर दिया और कमल-कमल कर दिया. नवरात्रि का छठा दिन है, मां का दिन है. मां शेर पर सवार होकर कमल को धारण किए हैं और हमें आशीर्वाद दे रही है. ऐसे पावन दिन हरियाणा में तीसरी बार लगातार कमल खिला है. गीता की धरती पर सत्य, विकास और सुशासन की जीत हुई है.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हम सबने सुना है, जहां दूध दही का खाना वैसा है अपना हरियाणा. पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया और कमल कमल कर दिया. आज नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी का अराधना का दिन है. मां कात्यायनी शेर पर विराजमान होकर हाथ में कमल को धारण किए हुए हैं. हम सभी को आशीर्वाद दे रही है. ऐसे पावन दिन में तीसरी बार लगातार कमल खिला है. गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई है, विकास की जीत हुई है, सुशासन की जीत हुई है. हर जाति हर वर्ग के लोगों ने हमें वोट दिया है.

देखें, BJP मुख्यालय में स्पीच के दौरान क्या कुछ बोले PM मोदी?:

  • जम्मू कश्मीर के चुनाव को लेकर पीएम ने कहा कि वहां दशकों के इंतजार के बाद शांतिपूर्वक चुनाव हुए, वोटों की गिनती हुई और नतीजे आए. ये भारत के संविधान की जीत है, लोगों की जीत है. वह बोले, "जम्मू कश्मीर के लोगों ने नेशनल कांफ्रेंस को ज्यादा सीटें दी है, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. वहां जितनी पार्टी चुनाव लड़ रही थी, उसमें वोट प्रतिशत सबसे ज्यादा भाजपा की रही है." पीएम मोदी ने कहा कि वह जम्मू कश्मीर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके तप और तपस्या के लिए नमन करते हैं. 
  • वहीं हरियाणा को लेकर वह बोले, “ये जीत कार्यकर्ताओं के अथाह के परिश्रम का परिणाम है. हरियाणा की ये जीत नड्डा जी की जीत है, ये जीत मुख्यमंत्री की जीत है. हरियाणा में झूठ की छुट्टी पर, विकास की गारंटी भारी पड़ी है. बड़े-बड़े दिग्गजों ने इस राज्य का नेतृत्व किया. 
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि एक जमाना था कि हरियाणा के दिग्गज नेताओं को पूरा देश जानता था. 13 चुनावों में से 10 चुनावों में हर पांच साल के बाद सरकार बदली है, लेकिन इस बार हरियाणा के लोगों ने जो किया है वह अभूतपूर्व है. पहली बार ऐसा हुआ है जब 2 कार्यकाल पूरा करने वाली सरकार को तीसरी बार मौका मिला हो.
  • वह बोले कि यहां के लोगों ने सिर्फ तीसरी बार भाजपा की सरकार नहीं बनाई, न सिर्फ सीट ज्यादा दी बल्कि वोट शेयर भी ज्यादा दिया है. इस जनादेश की गूंज दूर-दूर तक जाएगी. भाजपा दुनिया का सिर्फ सबसे बड़ा दल ही नहीं है, भाजपा सबसे ज्यादा दिलों में भी बसी हुई है. उन्होंने कहा कि हरियाणा में जनता ने विकास के मुद्दे पर भाजपा की हैट्रिक लगाई है.
  • पीएम बोले, “भाजपा ने कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाई इसलिए गुजरात और मध्य प्रदेश की जनता दो दशक से भी ज्यादा समय से वहां अपना आशीर्वाद बनाए हुए हैं. अरुणाचल प्रदेश और गोवा में तीसरी बार भाजपा ने सरकार बनाई. यूपी और बिहार में कानून का राज साबित करने वाली भाजपा एनडीए की सरकार को लोग बार-बार मौका दे रहे हैं. 
  • पीएम मोदी ने कहा कि जहां-जहां भाजपा सरकार बनती है वहां की जनता लंबे समय तक पार्टी को समर्थन देती है. पीएम मोदी ने कांग्रेस की हालत को लेकर कहा कि पिछली बार कब कांग्रेस की किसी सरकार की वापसी हुई है. 
  • पीएम मोदी ने कहा कि देश में कितने ही राज्य है, जहां कांग्रेस कभी 60 साल पहले हुआ करती थी. इतने समय से हो सकता मैं वापस नहीं आई. लोगों ने एक बार उसे सत्ता से निकला तो दोबारा कांग्रेस को वापस नहीं आने दिया.
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस देश में जाति का जहर फैला रही हैं, ये कांग्रेस जाति के नाम पर लड़वाती है. कांग्रेस ने हरियाणा में दलितों को अपमानित किया. ये लोग आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं. न केवल आरक्षण बल्कि किसानों को भड़काने का प्रयास किया गया है.
  • कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कन दलित, ओबीसी और आदिवासी को भड़काने कि भी कोशिश की गई है. इतना ही नहीं पीएम ने ये तक कहा कि भारत के विरुद्ध षड़यंत्र चल रहे हैं, अंतर्राष्ट्रीय साज़िश हो रही है और कांग्रेस इसमें शामिल हैं.
  • पीएम मोदी ने ये भी कहा कि कांग्रेस सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानती है. सरकार में न रहने पर कांग्रेस की हालत जल बिन मछली जैसी हो जाती है. इसलिए वो सरकार में आने के बाद देश और समाज को दांव पर लगाने से नहीं हिचकती. 

यह भी पढ़ें- 'हरियाणा को करता हूं नमन', चुनावी नतीजों के बाद PM नरेंद्र मोदी का पहला रिएक्शन, J&K पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget