एक्सप्लोरर

‘सभी मोदी चोर हैं’ वाले बयान पर घिरे राहुल, पीएम मोदी बोले- वंशवाद की राजनीति का विरोध करने पर गालियां मिल रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस रोज अपनी हदें पार कर रही है. जिसके नाम के साथ में मोदी लगा है उसे वह चोर कह रहे हैं. यह कैसी राजनीति का स्तर है.

Lok Sabha Elections 2019: आखिरकार सभी ‘चोरों’ के नाम में ‘मोदी’ कैसे हो सकता है? वाले बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चौतरफा घिर गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद राहुल गांधी पर पलटवार किया है. पीएम ने कहा कि ‘परिवार’ और ‘वंशवाद’ की राजनीति का विरोध करने वालों को गालियां सुननी ही पड़ती हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक चुनावी जनसभा में कहा था कि ‘‘मुझे एक बात बताएं.... नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेन्द्र मोदी... सभी के नाम में मोदी कैसे है. कैसे सभी चोरों के नाम में मोदी है.’’

राहुल गांधी के इसी बयान पर प्रधानमंत्री मोदी ने पलटवार किया है. छत्तीसगढ़ में एक चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस रोज अपनी हदें पार कर रही है. जिसके नाम के साथ में मोदी लगा है उसे वह चोर कह रहे हैं. यह कैसी राजनीति का स्तर है. इन्होंने पूरे एक समाज को चोर बोल दिया है, वह भी सिर्फ तालियां बजवाने के लिए.

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि वह हैरान हैं, जो यहां साहू समाज है, अगर यह गुजरात में होते तो उनको मोदी कहते. राजस्थान में रहते तब उन्हें राठौर कहते. क्या सारे मोदी चोर हैं? यह क्या भाषा बोल रहे हैं?

राहुल गांधी बोले- सभी ‘चोरों’ के नाम मोदी ही क्यों?, चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह आपके इस चौकीदार को नीचा दिखाने की मानसिकता है. यह सल्तनत वाली मानसिकता है जिसमें हर शोषित वंचित समाज को हीन नजर से देखा जाता है तथा उसे अपना गुलाम समझा जाता है. आज ‘नामदार’ ने मोदी को गाली दी है कल वह आदिवासियों को गाली दे सकते हैं, परसों किसी और को. वह हमारे आदिवासी पहनावे का मजाक उड़ाते हैं. जो इनके परिवार को, वंशवाद को चुनौती देता है उसे वह इसी तरह गाली देते हैं.

छत्तीसगढ़ की पौने तीन करोड़ आबादी में साहू या तेली समाज की आबादी लगभग 14 फीसदी है. अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से ताल्लुक रखने वाला यह समुदाय राज्य के मैदानी क्षेत्रों की सीटों पर खासा दखल रखता है.

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा साहू समाज को साधने की कोशिश के बाद राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सक्रियता दिखाई और तत्काल उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'गुजरात में 'चायवाला' यूपी में जाकर' गंगा मां का बेटा' छत्तीसगढ़ में आते ही 'साहू' और अंबानी के यहां जाते ही 'चौकीदार'.

राहुल गांधी के बयान को लेकर बिहार के उप-मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील मोदी ने भी कार्रवाई करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि पटना हाईकोर्ट में राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे. बीजेपी ने इस संबंध में चुनाव आयोग से भी शिकायत की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget