एक्सप्लोरर

ओपिनियन पोल में BJP बहुमत से दूर, PM मोदी बोले- कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा का भ्रम फैलाया जा रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओपिनिय पोल को खारिज करते हुए कहा है कि कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा का भ्रम फैलाया जा रहा है. लोकनीति-सीएसडीएस और एबीपी न्यूज समेत अन्य सर्वे में बीजेपी को बहुमत से काफी दूर बताया गया है.

विजयापुर (कर्नाटक): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमाम ओपिनियन पोल (सर्वे) को खारिज करते हुए कहा है कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ही सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि त्रिशंकु विधानसभा का भ्रम फैलाया जा रहा है. मोदी ने कहा, ''जो लोग एसी रूम में बैठकर कर्नाटक में किसी को भी बहुमत नहीं मिलने की बात कर रहे हैं. ऐसा भ्रम फैला रहे हैं. वो बाहर निकलकर यहां रैली में मौजूद लोगों को देखें जो ये 45 डिग्री तापमान में भी यहां हैं. ये इसलिए तप रहे हैं ताकि सुख चैन की जिंदगी जी सकें.''

कर्नाटक के विजयापुर में पीएम मोदी ने कहा, ''पिछले सात-आठ दिन में मैंने कर्नाटक में देखा है कि इसबार कर्नाटक की जनता ने सिर्फ कांग्रेस पार्टी को हटाने का ही निर्णय नहीं किया है. जनता ने कांग्रेस को कड़ी से कड़ी सजा देने का भी फैसला किया है.'' उन्होंने कहा कि 15 मई को कर्नाटक में येदियुरप्पा की ही सरकार बनेगी.

क्या कहता है सर्वे? लोकनीति-सीएसडीएस और एबीपी न्यूज के फाइनल ओपिनियन पोल के मुताबिक किसी भी दल को राज्य में पूर्ण बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है. सर्वे के मुताबिक, सत्तारूढ़ कांग्रेस को 224 सीटों में से 97, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 84 और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) को 37 सीटें मिल सकती है. ऐसे में साफ है कि जेडीएस जिस भी दल का साथ देगी वही पार्टी सत्ता में आएगी. राज्य में सरकार बनाने के लिए जरूरी आंकड़ा 113 है.

मोदी ने क्या कुछ कहा? मोदी ने कहा कि कांग्रेस अभी से ईवीएम को दोष देने के लिए योजना बना रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को बांटने का काम कर रही है.  बांटो और राज करो कांग्रेस की नीति है. उन्होंने कहा कि जब राज्य में सूखा पड़ा तब कांग्रेस ने कर्नाटक के किसानों के लिए क्या किया. उनके मंत्री दिल्ली में राजनीति करने में व्यस्त थे.

पोल ऑफ पोल्स: जानिए, कर्नाटक में किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget