एक्सप्लोरर

चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद पीएम मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कही बड़ी बात

Election Result 2022: पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के चुनाव नतीजे देखें, 2017, 2019 के नतीजे देखें और अब फिर 2022 में भी देख रहे हैं, हर बार यूपी के लोगों ने विकासवाद की राजनीति को ही चुना है.

Election Result 2022: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे स्पष्ट हो रहे हैं. रुझानों में बीजेपी को यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बड़ी जीत मिली है, वहीं ये आंकड़ा नतीजों में भी तब्दील हो रहा है. बीजेपी को सबसे बड़ी जीत यूपी में मिली है. चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन शानदार रहा है. चुनाव नतीजे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज उत्सव का दिन है, कार्यकर्ताओं ने जनता का दिल जितने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने कहा कि मैं आज ये भी कहूंगा कि 2019 के चुनाव नतीजों के बाद, कुछ पॉलिटिकल ज्ञानियों ने कहा था कि 2017 के नतीजों ने 2019 के नतीजे तय कर दिए. मैं मानता हूं इस बार भी वो यही कहेंगे कि 2022 के नतीजों ने 2024 के नतीजे तय कर दिए.

मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं- पीएम

पीएम मोदी ने कहा, "उत्तर प्रदेश ने तो देश को बहुत पीएम दिए, लेकिन किसी मुख्यमंत्री का दोबारा चुना जाना यूपी में 37 साल बाद इतिहास बनने जा रहा है. मतदाताओं के निर्णय के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं." उन्होंने कहा, "चुनाव के दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मुझसे वादा किया था कि इस बार होली 10 मार्च से ही शुरू हो जाएगी. हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं ने अपने वादे को पूरा करके दिखाया है. मैं अपने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करूंगा, जिन्होंने इन चुनावों में कड़ी मेहनत की है."

गोवा में बीजेपी बहुमत के करीब

गोवा में बीजेपी अब तक 20 सीटों पर जीत चुकी है. बहुमत हासिल करने के लिए एक सीट की जरुरत है. गोवा की 40 विधानसभा सीटों में से अब तक 39 सीटों पर नतीजे स्पष्ट हो चुके हैं. वहीं, एक सीट पर नतीजे आने बाकी है. गोवा में कांग्रेस 10 सीटों पर जीत चुकी है, जबकि एक सीट पर वोटों की गिनती में आगे चल रही है. गोवा में आम आदमी पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है.

मणिपुर में 40 सीटों पर नतीजे आए

मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों में से 40 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं. मणिपुर में बीजेपी 20 सीटों पर जीत चुकी है, जबकि 11 सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी को बहुमत के लिए 31 का आंकड़ा छूना होगा. वहीं, मणिपुर में कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसके अलावा जनता दल यूनाइटेड ने गोवा में 5 सीटें जीती है, जबकि एक सीट पर वोटों की गिनती में आगे चल रही है.

यूपी में प्रचंड जीत की ओर बीजेपी 

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटों में से अब तक 84 सीटों पर नतीजे आए हैं. यूपी में बीजेपी अब तक 64 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि 187 सीटों पर आगे चल रही है. ऐसे  बीजेपी 251 सीटों पर बढ़त बना ली है. वहीं, समाजवादी पार्टी 16 सीटों पर जीत चुकी है और 98 सीटों पर आगे चल रही है. इस तरह सपा 114 सीटों पर आगे हैं. इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी अभी एक सीट पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस एक सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है और एक सीट पर आगे चल रही है. 

उत्तराखंड में 37 सीटों पर आए नतीजे

उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर 37 सीटों के नतीजे आ गए हैं. यहां बीजेपी 25 सीटें जीत चुकी है, जबकि 22 सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी को बहुमत के लिए 36 सीटों की जरुरत है. वहीं, कांग्रेस ने यहां अब तक 11 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि 8 सीटों पर आगे चल रही है. इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी ने यहां एक सीट पर जीत दर्ज की है, जबकि एक सीट पर आगे चल रही है.

पंजाब में आप की एतिहासिक जीत

इसके अलावा पंजाब में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है. आप ने यहां प्रचंड बहुमत हासिल करने के साथ अब तक 89 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि तीन सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, सत्ता में रही कांग्रेस को यहां 17 सीटें जीती हैं, जबकि एक सीट पर वोटों की गिनती में आगे चल रही है. बीजेपी ने यहां दो सीटों पर जीत दर्ज की है.

ये भी पढ़ें- 

पंजाब में AAP की जीत पर बीजेपी नेता ने अपनी पार्टी को दी नसीहत, कहा- कार्यशैली सीखने की जरूरत

कांग्रेस के 5 राज्यों में खराब प्रदर्शन पर आया राहुल गांधी का पहला बयान, जानें क्या कहा?


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, '10 नंबर' देखकर फैंस को हिट हुआ नॉस्टैल्जिया 
टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, फैंस को हिट हुआ नॉस्टैल्जिया 

वीडियोज

Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, '10 नंबर' देखकर फैंस को हिट हुआ नॉस्टैल्जिया 
टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, फैंस को हिट हुआ नॉस्टैल्जिया 
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget