एक्सप्लोरर

Gujarat Election: गुजरात में PM मोदी की आज चार रैलियां, सोमनाथ मंदिर में दर्शन से होगी शुरुआत- पढ़िए पूरा शेड्यूल

Modi Rallies Today: पीएम मोदी गुजरात में डोर टू डोर प्रचार भी कर सकते हैं और मतदाताओं को वोटर स्लिप भेज सकते हैं.

PM Narendra Modi Rallies Schedule in Gujarat: गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज रविवार (20 नवंबर) को राज्य में चार चुनावी रैलियों (BJP Rally) को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी सबसे पहले प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर (Somnath Mandir) में पूजा-अर्चना करेंगे. शेड्यूल के मुताबिक, पीएम मोदी सुबह सवा दस बजे सोमनाथ मंदिर में पहुंचेंगे. इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) की रैलियों के लिए निकलेंगे. 

पीएम मोदी वेरावल में 11 बजे, धोराजी में 12:45 बजे, अमरेली में 2:30 बजे और बोटाद में 4:15 बजे रैलियां करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी गांधीनगर लौटेंगे और रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में डोर टू डोर प्रचार भी कर सकते हैं और लोगों को वोटर स्लिप भी पहुंचा सकते हैं.

वापी रोड के बाद पीएम मोदी यह बोले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत शनिवार (19 नवंबर) को गुजरात पहुंचे थे. उन्होंने शाम को वलसाड के वापी में रोड शो किया और फिर रैली की. रोड शो का एक वीडियो ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ''वलसाड में जनता का मूड स्पष्ट है, हर जगह बीजेपी है.'' 

पीएम मोदी ने कहा, ''ईटानगर और काशी (काशी तमिल संगमम) के कार्यक्रमों के बाद मैं जनता जनार्दन का आशीर्वाद लेने वलसाड आया. मुझे पूरा विश्वास है कि गुजरात फिर से बीजेपी पर भरोसा करेगा और उसे जिताएगा.'' उन्होंने कहा कि गुजरात ने पिछले दो दशकों में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है और इसीलिए हर गुजराती कहता है, ''यह गुजरात मैंने बनाया है.'' पीएम मोदी ने गुजरात की जनता से आह्वान किया कि वह चुनावी अभियान में उत्साह के साथ शामिल हो.

सौराष्ट्र क्यों अहम?

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी रविवार को गुजरात के जिन चार क्षेत्रों में रैली करेंगे, वे सौराष्ट्र में आते हैं. गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से 54 सीटें सौराष्ट्र की हैं. जानकार मानते है कि सौराष्ट्र जीतने वाले के लिए गुजरात का किला फतह करना आसान रहता है. हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में सौराष्ट्र में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 30 सीटें जीती थीं और बीजेपी की झोली में 23 सीटें गई थीं. एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता था. 

जानकारी के मुताबिक, इस तीन दिन के दौरे में पीएम मोदी आठ जनसभाएं करेंगे. सोमवार (21 नवंबर) को पीएम मोदी सुरेंद्र नगर, नवसारी और जंबुसर में रैलियां करेंगे. बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी रविवार को गुजरात में दो रैलियां करेंगे. शेड्यूल के मुताबिक गृहमंत्री शाह तापी जिले के निझर गांव और नर्मदा जिले के देदियापाड़ा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें- गुजरात की जमीन पर आज पीएम मोदी-अरविंद केजरीवाल की ताबड़तोड़ रैलियां, अमित शाह भी चुनाव प्रचार का बनेंगे हिस्सा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget