एक्सप्लोरर

Meghalaya Election Results 2023: ईस्टर्न वेस्ट खासी हिल्स डिस्ट्रिक्ट में धारा-144 लागू, काउंटिंग सेंटर के पास लाउड स्पीकर लगाने पर बैन

Meghalaya Election Results: मेघालय में 59 विधानसभा सीटों के नतीजे गुरुवार (2 मार्च) को आएंगे. काउंटिंग को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

Meghalaya Election Results 2023: मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ था. वहीं गुरुवार (2 मार्च) को नतीजे आएंगे. मतगणना के मद्देनजर, मेघालय के ईस्टर्न वेस्ट खासी हिल्स डिस्ट्रिक्ट में जिला अधिकारी ने सेक्शन-144 लागू  कर दिया है. जिला प्रशासन के नोटिस के मुताबिक, वोटों की गिनती के खत्म होने तक संबंधित क्षेत्र में धारा-144 लागू रहेगी.

जिला अधिकारी ने नोटिस में कहा है कि जहां पर वोटों की गिनती होगी, वहां पर सख्ती से इसका पालन किया जाएगा. काउंटिंग सेंटर के 200 मीटर के रेडियस में सिर्फ अधिकारियों को ही आने-जाने की अनुमति होगी. इसके अलावा, पार्टियों के उम्मीदवार, पोलिंग एजेंट और काउंटिंग एजेंट्स को आईडी कार्ड/पास के साथ आने-जाने की अनुमति मिलेगी.

लाउड स्पीकर और भीड़ इकट्ठा करने पर बैन

जिला प्रशासन ने काउंटिंग सेंटर के 200 मीटर के रेडियस में लाउड स्पीकर पर भी बैन लगा दिया है. बैन सुबह 6 बजे से लागू है, वोटों की गिनती तक जारी रहेगा. किसी भी उम्मीदवार को समर्थकों के साथ भीड़ लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी, खासतौर से मतगणना केंद्र के पास. काउंटिंग सेंटर के नजदीक बिना पास और आईडी कार्ड के गाड़ियों को भी पास करने की परमीशन नहीं दी गई है.

85.25 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान

गौरतलब है कि मेघालय में सोमवार को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कुल 21.6 लाख मतदाताओं में से 85.25 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया. मेघालय में विधानसभा सीट की संख्या 60 है, लेकिन सोहियोंग निर्वाचन क्षेत्र में एक उम्मीदवार के निधन के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया. गुरुवार को 13 केंद्रों पर वोटों की गिनती की जाएगी.

मेघालय का एग्जिट पोल

एग्जिट पोल में मेघालय में पेंच फंसता दिख रहा है. ज्यादातर एग्जिट पोल में यहां त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान जताया गया है. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में NPP को 18-24 सीटें, BJP को 4-8 सीटें, कांग्रेस को 6-12 सीटें, TMC को 5-9 सीटें और अन्य को 4-8 सीटें दी गई हैं.

ये भी पढ़ें- Election Result 2023: बीजेपी, कांग्रेस और ममता के लिए खास होंगे पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनाव परिणाम, ये हैं नतीजों के मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assembly Elections 2026 Live: 'बीजेपी को वोट न दें क्योंकि...', शशि थरूर का केरल चुनाव पर बड़ा बयान, बताया किसकी होगी जीत
Live: 'बीजेपी को वोट न दें क्योंकि...', शशि थरूर का केरल चुनाव पर बड़ा बयान, बताया किसकी होगी जीत
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में अभी कितने हैं BJP के विधायक? एक क्लिक में जानिए पार्टी की स्थिति
पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में अभी कितने हैं BJP के विधायक? एक क्लिक में जानिए पार्टी की स्थिति
West Bengal Elections 2026: कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे लेट उतरा ममता बनर्जी का प्लेन, आसमान में लगाए चक्कर
कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे लेट उतरा ममता बनर्जी का प्लेन, आसमान में लगाए चक्कर

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
Are Black Plastic Containers Safe: प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
Embed widget