एक्सप्लोरर

UP By Election 2024: यूपी उपचुनाव में मायावती की एंट्री, इन सीटों पर BJP और सपा का खेल बिगाड़ सकती है बसपा

UP By Election 2024: यूपी उपचुनाव में मायावती की अगुवाई वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अकेले चुनावी मैदान में उतरी है. जिससे बीजेपी और समाजवादी पार्टी (सपा) के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है.

UP By Election: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश में 20 नवंबर को होने वाले उपचुनावों के लिए 9 विधानसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार मैदान में उतारी है. जिससे सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) की नींद उड़ गई है. बता दें कि बसपा पर हमेशा से बीजेपी की बी-टीम होने का आरोप लगता रहा है. ऐसे में उपचुनाव में मायावती की अगुवाई वाली बसपा की एंट्री समाजवादी पार्टी और बीजेपी का खेल बिगाड़ सकती है.

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बसपा का जनाधार लगातार सिकुड़ता ही जा रहा है. बीजेपी की बी-टीम वाला टैग पहले से ही बसपा के लिए चिंता का सबब बना हुआ है. जिसे मायावती उपचुनाव में हटाने की कवायद शुरू कर दी है. बसपा के मैदान में आने से यूपी उपचुनाव में बीजेपी और सपा दोनों का गेम बिगड़ता हुआ नजर आ रहा. मीरापुर और कुंदरकी सीट पर मुस्लिम वोटों के बंटवारा होने से सपा को भारी नुकसान हो सकता है. वहीं, कटेहरी सीट पर बसपा की हाथी बीजेपी का खेल बिगाड़ सकती है.

बसपा के सामने उपचुनाव में खाता खोलने की चुनौती

2024 लोकसभा चुनाव में 0 पर सिमटने वाली बहुजन समाज पार्टी के सामने उपचुनाव में खाता खोलने की चुनौती है. 14 साल के बाद बसपा उपचुनाव में जीत हासिल करने की पूरी कोशिश करेगी. मायावती के सामने फिलहाल दलित वोट बैंक के बिखराव को रोक पाना ही मुश्किल हो रहा है. बसपा के तमाम कोशिशों के बावजूद दलितों का रुझान दूसरे दलों की तरफ जा रहा है.हालांकि इस बार मायावती ने उपचुनाव में कई मुस्लिम बहुल सीट पर सवर्ण हिंदू समाज से उम्मीदवार उतारे हैं, जिसके बाद उत्तर प्रदेश की सियासी गणित उलझ गई है.

अकेले चुनावी मैदान में उतरी है बसपा
यूपी उपचुनाव में बसपा अकेले चुनावी मैदान में उतरी है. बसपा ने 2 मुस्लिम, 4 सवर्ण, 2 ओबीसी और 1 दलित प्रत्याशी पर दांव लगाया है. मायावती ने जिस तरह से अपने उम्मीदवार उतारे हैं, उन पर गौर करें तो सपा से ज्यादा भाजपा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है. बता दें कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में इन नौ सीटों में से सपा ने चार और भाजपा ने तीन सीटें जीती थीं, जबकि रालोद और निषाद पार्टी को एक-एक सीट मिली थी. इन सीटों में से बसपा तब अलीगढ़ जिले की एससी (अनुसूचित जाति)-आरक्षित खैर सीट पर दूसरे स्थान पर रही थी और कटेहरी, फूलपुर, मीरापुर, करहल, कुंदरकी, गाजियाबाद और मझवां समेत सात सीटों पर तीसरे स्थान पर रही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget