एक्सप्लोरर

मनमोहन सिंह का पीएम मोदी पर हमला, बोले- कांग्रेस की सरकार ने किए थे कई सर्जिकल स्ट्राइक

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में पंपोर, उरी, पठानकोट, गुरदासपुर, सुंजवान आर्मी कैंप को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने बार-बार निशाना बनाया और अमरनाथ यात्रा पर भी हमला किया.

नई दिल्ली: चुनावी मौसम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर एक रैलियों में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए पूर्व की कांग्रेस सरकार पर आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाने का आरोप लगा रहे हैं. आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसी आरोपों का जवाब दिया और पुलवामा आतंकी हमले को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाए. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे समय में कई सर्जिकल स्ट्राइक किये गए.

उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिये इंटरव्यू में कहा कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना अस्वीकार्य है. सबसे सुरक्षित नेशनल हाईवे पर पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए. यह गंभीर खुफिया और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर विफलता था. मनमोहन सिंह ने कहा कि सरकार ने आईईडी हमले के बारे में ठोस खुफिया सूचनाओं को भी नजरअंदाज कर दिया, इसके अलावा एक आतंकवादी संगठन की वीडियो चेतावनी पर भी आंखें मूंदे रखी.

ध्यान रहे कि इसी साल 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक कर जैश ए मोहम्मद के ठिकाने को तबाह कर दिया था.

मनमोहन सिंह ने कहा, ''पिछले पांच सालों में पंपोर, उरी, पठानकोट, गुरदासपुर, सुंजवान आर्मी कैंप को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने बार-बार निशाना बनाया और अमरनाथ यात्रा पर भी हमला किया.''

मसूद अजहर अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बोले- मैं खुश हूं

मनमोहन सिंह ने आगे कहा कि पठानकोट आतंकी हमले की जांच के लिए आईएसआई (पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी) को बुलाना मोदी सरकार की बड़ी रणनीतिक चूक थी. यह आर्म्ड फोर्सेस को हतोत्साहित करने वाला था. पूर्व प्रधानमंत्री ने बीजेपी-पीडीपी गठबंधन की सरकार को अवसरवादी सरकार बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर में आंतरिक सुरक्षा की स्थिति तेजी से बिगड़ी.

साथ ही उन्होंने कहा, ''याद रहना चाहिए कि हमारी सशस्त्र सेनाओं को हमेशा से हर खतरे का जवाब देने के लिए खुली छूट है. कई सर्जिकल स्ट्राइक हमारे समय में भी हुआ. हमारे लिए मिलिट्री ऑपरेशन्स का मतलब भारत विरोधी ताकतों को रणनीतिक ढंग से और जवाब देकर रोकना है. पिछले 70 सालों में सत्ता में आई सरकार को कभी भी हमारे सशस्त्र बलों की वीरता के पीछे छिपना नहीं पड़ा. राजनीतिकरण के प्रयास शर्मनाक और अस्वीकार्य हैं. लेकिन विफलता छुपाने के लिए मोदी सरकार ऐसा कर रही है.'' मनमोहन सिंह ने 1965 और 1991 के युद्ध का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि न ही इंदिरा गांधी ने और न ही लाल बाहदुर शास्त्री ने युद्ध जीतने का क्रेडिट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget