एक्सप्लोरर

कोलकाता: ममता बनर्जी ने की मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश, पार्टी ने खारिज की

टीएमसी को यहां बीजेपी से कड़ी टक्कर मिली. सूबे में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर गौर करें तो 22 सीटों पर टीएमसी ने जीत दर्ज की है, यहां पार्टी का वोट शेयर कुल 43.3 प्रतिशत रहा.

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की शनिवार को पेशकश की लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने इसे खारिज कर दिया. बनर्जी ने चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पहला संवाददाता सम्मेलन संबोधित करते हुए भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने पश्विम बंगाल में वोट प्राप्त करने के लिए लोगों का धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण किया.

बनर्जी ने कहा, ''तृणमूल कांग्रेस की आंतरिक बैठक में मैंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने की पेशकश की. यद्यपि पेशकश पार्टी द्वारा खारिज कर दी गई और मैं पद पर बनी रह सकती हूं.'' उन्होंने भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर संदेह उत्पन्न किया. उन्होंने दावा किया, ''यह बड़ी जीत संदेह से परे नहीं है. यह काफी आश्चर्यजनक है कि कैसे विपक्ष का कई राज्यों में पूरी तरह से सफाया हो गया. कुछ 'जोड़तोड़' हैं और विदेशी शक्तियां भी शामिल हैं.'' तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यह भी कहा कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए राज्य में आपातकाल जैसी स्थिति बनायी.

42 लोकसभा सीटों वाले पश्चिम बंगाल में एक दौर था जब इसे वाम दलों का गढ़ कहा जाता था. मगर इस बार के लोकसभा चुनाव में वाम दलों से जनता कन्नी काटती हुई नजर आई. इस बार वाम दलों की दोनों पार्टियों - सीपीएम और सीपीआई को एक भी सीट नसीब नहीं हुई. हालांकि, राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर टीएमसी ने अपना नाम दर्ज किया. टीएमसी को यहां बीजेपी से कड़ी टक्कर मिली. सूबे में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर गौर करें तो 22 सीटों पर टीएमसी ने जीत दर्ज की है, यहां पार्टी का वोट शेयर कुल 43.3 प्रतिशत रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज चुनाव हुए तो किसे मिलेगी कितनी सीटें? PM चेहरे पर सर्वे ने चौंकाया
आज चुनाव हुए तो किसे मिलेगी कितनी सीटें? PM चेहरे पर सर्वे ने चौंकाया
BPSC TRE-4 में एक ही परीक्षा होगी, छात्रों के आगे झुकी सम्राट सरकार
BPSC TRE-4 में एक ही परीक्षा होगी, छात्रों के आगे झुकी सम्राट सरकार
3 शतक, सबसे ज्यादा रन... सोनल दिनुषा नहीं बने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज', किसे मिला खिताब?
3 शतक, सबसे ज्यादा रन... सोनल दिनुषा नहीं बने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज'
'अब मुझे विदा करो...', अमाल मलिक ने म्यूजिक से लिया ब्रेक, बताई क्या है वजह
'अब मुझे विदा करो...', अमाल मलिक ने म्यूजिक से लिया ब्रेक, बताई क्या है वजह

वीडियोज

मशहूर हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या से हड़कंप!
सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड से थर्राया पश्चिमी UP
नेपाल आपदा में कितना नुकसान? अरबों की संपत्ति तबाह, डरा देंगे आंकड़े!
बादलों के फटने से लेकर तबाही तक...कब और कैसे बदला मंजर?
कैमरे में कैद हुआ जलप्रलय का सबसे डरावना रूप

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज चुनाव हुए तो किसे मिलेगी कितनी सीटें? PM चेहरे पर सर्वे ने चौंकाया
आज चुनाव हुए तो किसे मिलेगी कितनी सीटें? PM चेहरे पर सर्वे ने चौंकाया
BPSC TRE-4 में एक ही परीक्षा होगी, छात्रों के आगे झुकी सम्राट सरकार
BPSC TRE-4 में एक ही परीक्षा होगी, छात्रों के आगे झुकी सम्राट सरकार
3 शतक, सबसे ज्यादा रन... सोनल दिनुषा नहीं बने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज', किसे मिला खिताब?
3 शतक, सबसे ज्यादा रन... सोनल दिनुषा नहीं बने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज'
'अब मुझे विदा करो...', अमाल मलिक ने म्यूजिक से लिया ब्रेक, बताई क्या है वजह
'अब मुझे विदा करो...', अमाल मलिक ने म्यूजिक से लिया ब्रेक, बताई क्या है वजह
CJP चुनाव लड़ेगी तो देंगे वोट? सर्वे में लोगों के जवाब ने चौंकाया
CJP चुनाव लड़ेगी तो देंगे वोट? सर्वे में लोगों के जवाब ने चौंकाया
कोलकाता में अभिषेक बनर्जी और पुलिस के बीच जमकर हंगामा, क्या था मामला?
कोलकाता में अभिषेक बनर्जी और पुलिस के बीच जमकर हंगामा, क्या था मामला?
जयपुर नगर निगम चुनाव: AAP की पहली लिस्ट, उतारे 11 उम्मीदवार
जयपुर नगर निगम चुनाव: AAP की पहली लिस्ट, उतारे 11 उम्मीदवार
आसमान में दिखने वाला है 'Blood Moon'! जानें कब लगेगा यह चंद्रग्रहण, भारत पर क्या होगा असर?
आसमान में दिखने वाला है 'Blood Moon'! जानें कब लगेगा यह चंद्रग्रहण, भारत पर क्या होगा असर?
Embed widget