एक्सप्लोरर

जो मुद्दा साबित हुआ मास्टरस्ट्रोक, उसे और बड़ा बना रही कांग्रेस? मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा दावा- BJP का इरादा तो...

Mallikarjun Kharge: एससी, एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर को कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए पूरा विपक्ष एक है.

Mallikarjun Kharge On SC-ST Reservation: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुग खरगे ने आरक्षण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी का इरादा आरक्षण खत्म करने कहा है. उन्होंने कहा, "संसद में पीएम मोदी को ये कहना चाहिए था कि क्रीमी लेयर लागू नहीं होगा. बीजेपी ने पहले ही सरकारी नौकरी खत्म कर दी है."

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने केंद्र से पूछा कि क्रीमी लेयर लाकर सरकार किसको फायदा दे सकती है. उन्होंने कहा, "भारत में दलित समुदाय के लोगों के लिए आरक्षण बाबासाहेब के पूना पैक्ट के माध्यम से मिला था. बाद में पंडित जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी ने रिजर्वेशन पॉलिसी को जारी रखा. जिन सात जजों ने क्रीमी लेयर का मुद्दा उठाया उनलोगों ने गंभीरता से नहीं सोचा. अदालत के फैसले से हम अचंभित हैं. हमलोग हमेशा आरक्षण के लिए लड़ेंगे."

उन्होंने कहा, "राजनीतिक आरक्षण के साथ ही शिक्षा और रोजगार में भी आरक्षण एक जरूरी मुद्दा था, लेकिन अब एससी-एसटी के लोगों को क्रीमी लेयर का कहकर आरक्षण से बाहर निकालना, उनके ऊपर एक बड़ा प्रहार है."

 लोकसभा चुनाव में उठाया था आरक्षण का मुद्दा

लोकसभा चुनाव कांग्रेस ने बीजेपी पर आरक्षण खत्म करने और संविधान को बदलने का आरोप लगाया था. पार्टी के सभी बड़े नेता अपनी रैलियों में इस बात का जिक्र किया करते थे. लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद बीजेपी के नेताओं ने भी इस बात का माना कि हम कांग्रेस के आरक्षण खत्म करने के मुद्दे का तोड़ नहीं निकाल पाए. अब एक बार फिर इस साल के अंत तक देश के कई देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव तो उत्तर प्रदेश में उपचुनाव होने वाले हैं और कांग्रेस अब एक बार फिर आरक्षण के मुद्दे को लेकर हमलावर है. 

सरकार बोलने से रोक रही- खरगे

राज्यसभा में शुक्रवार (9 अगस्त 2024) को उपराष्ट्रपति जगदीप धानखड़ और समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार दवाब डाल रही है और बोलने से रोक रही है. उन्होंने कहा कि सरकार को दवाब में लाने के लिए क्य करना है इस पर पूरा विपक्ष एक है.

देश में इस साल 4 राज्यों महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर भी चुनाव होने वाले हैं. कांग्रेस की सहयोगी समाजवादी पार्टी (सपा) लोकसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के फॉर्मूले से सपा 37 सीटें जीत चुकी है. यही फॉर्मूला वह यूपी उपचुनाव में भी अपनाने वाले हैं, इस वजह से विपक्ष इस मद्दे को केंद्र पर निशाना साध रही है.

ये भी पढ़ें : Bangladesh violence : बांग्लादेश में नहीं थम रही हिंसा, अब भीड़ ने सुप्रीम कोर्ट को घेरा, इस्तीफा देने को मजबूर हुए मुख्य न्यायाधीश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget