एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव: EVM के बारे में अफवाह फैलाने को लेकर एनसीपी पोलिंग एजेंट के खिलाफ केस दर्ज

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के लिए सातारा लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए भी वोटिंग हुई है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान 24 अक्टूबर को होने जा रहा है. विधानसभा चुनाव के साथ महाराष्ट्र की सातारा सीट पर उपचुनाव हुआ. सातारा लोकसभा उपचुनाव के दौरान खराब ईवीएम से दूसरे प्रत्याशी को वोट जाने की अफवाह फैलाने के आरोप में एनसीपी के पोलिंग एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

एनसीपी के पोलिंग एजेंट ने कथित रूप से अफवाह फैलाई थी कि खराब ईवीएम की वजह से उनकी पार्टी के उम्मीदवार को डाला गया वोट अपने आप बीजेपी के प्रत्याशी को जा रहा है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि पोलिंग एजेंट की पहचान दीपक रघुनाथ पवार के तौर पर हुई है. वह सातारा जिले के नवलेवाडी गांव का रहने वाला है.

ग्रामीणों ने दावा किया था कि एनसीपी के उम्मीदवार श्रीनिवास पाटिल को दिया गया वोट बीजेपी प्रत्याशी उदयनराजे भोसले के खाते में जा रहा है. चुनाव अधिकारियों ने इस दावे का खंडन किया. कोरेगांव विधानसभा क्षेत्र की रिटर्निंग अधिकारी किरण नलावडे ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को बदल दिया गया था. इसी विधानसभा क्षेत्र में नवलेवाडी स्थित है.

उन्होंने कहा कि मशीन को बदलने का संबंध किसी और को वोट जाने के दावे से नहीं है. मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी और सहायक प्रशासनिक अधिकारी जीजी गायकवाड ने पवार के खिलाफ पुसेगांव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पवार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (1) (बी) के तहत गैर संज्ञेय अपराध दर्ज किया गया है. सातारा लोकसभा सीट पर 21 अक्टूबर का उपचुनाव हुआ था. 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे.

महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव: चुनावी नतीजे तय करेंगे फडणवीस और खट्टर का कद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget