एक्सप्लोरर

शिवसेना का घोषणा पत्र जारी, 10 रुपये में भरपेट खाना और एक रुपये में स्वास्थ्य जांच का वादा, आरे कॉलोनी का जिक्र नहीं

उद्धव ठाकरे ने बताया कि हाल ही में जन-आशीर्वाद यात्रा से प्राप्त सभी इनपुटों को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र को बनाया गया है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन के तहत शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से नौ दिन पहले शिवसेना ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है. शिवसेना ने इस बार घोषणापत्र का नाम 'वचनपत्र' रखा है. घोषणा पत्र पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे द्वारा जारी किया गया, जो वर्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव भी लड़ रहे हैं. कुछ अन्य प्रमुख शिवसेना नेता भी घोषणा पत्र जारी करने के लिए ठाकरे के निवास पर पहुंचे थे.

उद्धव ठाकरे ने बताया कि हाल ही में जन-आशीर्वाद यात्रा से प्राप्त सभी इनपुटों को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र को बनाया गया है. पार्टी अपनी सहयोगी बीजेपी के साथ विधानसभा चुनाव लड़ रही है. हालांकि, दोनों पक्ष कुछ मुद्दों पर सहमत नहीं थे और इसलिए उन्होंने चुनाव के लिए अलग घोषणा पत्र जारी किया. घोषणा पत्र के कुछ प्रमुख बिंदुओं में नगर निगम क्षेत्रों आदि में सड़कों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री कोष बनाना शामिल है.

महाराष्ट्र भर में 1000 फूड ज्वायंट स्थापित करेंगे- शिवसेना

इसमें गरीबों को 10 रुपए में भोजन की थाली उपलब्ध कराने, किसानों को संपूर्ण कर्ज माफी, केवल एक रुपए में मरीजों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने जैसी योजनाओं का वादा किया गया है. 300 से कम यूनिट्स के लिए बिजली दरों में 30 प्रतिशत की कमी की बात कही गई है. बता दें कि शिवसेना ने महाराष्ट्र भर में 1000 फूड ज्वायंट स्थापित करने का वादा किया है जहां दस रूपये में पूरा खाना मिलेगा.

आदित्य ने बताया, "हम सिर्फ एक घोषणा पत्र नहीं बनाते हैं. यह हमारा वादा महाराष्ट्र के लोगों से है इसलिए इसे वचन पत्र कहा जाता है. हमने वित्तीय रूप से गणना की है कि इसकी लागत कितनी होगी और तभी ये वादे किए जा रहे हैं.''

मुम्बई की आरे कॉलोनी का कोई जिक्र नहीं

मुम्बई की आरे कॉलोनी में मेट्रो कोच शेड के लिए हुई पेड़ों की कटाई का पिछले सप्ताह विरोध करने के बावजूद शिवसेना के घोषणा पत्र में इस मुद्दे का कोई जिक्र नहीं है. हालांकि, पार्टी ने घोषणापत्र में यह कहा है कि मुम्बई और ठाणे जैसे शहरी क्षेत्रों में कुछ खाली जगह हैं जिनका उपयोग वनों के विकास के लिए किया जाएगा.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन के तहत शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं. राज्य में 21 अक्टूबर को वोटिंग है और 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे.

यह भी पढ़ें-

अजित पवार बोले- बाल ठाकरे को गिरफ्तार करना एक 'भूल' थी, संजय राउत ने कहा- माफी मांगिए

कल से हरियाणा और महाराष्ट्र में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे राजनाथ सिंह

हरियाणा: योगी आदित्यनाथ का आरोप- कांग्रेस के नेता टिकट और अपनी पार्टी बेच रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में ताबड़तोड़ तबादले, DGP-कमिश्नर भी बदले, अब तक कितने ट्रांसफर? पढ़ें पूरी लिस्ट
चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में ताबड़तोड़ तबादले, DGP-कमिश्नर भी बदले, अब तक कितने ट्रांसफर? पढ़ें पूरी लिस्ट
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के 3 विधायकों के 'लापता' होने पर पार्टी के MLA का बड़ा बयान, 'NDA वाले…'
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के 3 विधायकों के 'लापता' होने पर पार्टी के MLA का बड़ा बयान, 'NDA वाले…'
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
Bihar News: तेजस्वी यादव का ऐलान, केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD
बिहार: तेजस्वी यादव का ऐलान, केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में ताबड़तोड़ तबादले, DGP-कमिश्नर भी बदले, अब तक कितने ट्रांसफर? पढ़ें पूरी लिस्ट
चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में ताबड़तोड़ तबादले, DGP-कमिश्नर भी बदले, अब तक कितने ट्रांसफर? पढ़ें पूरी लिस्ट
UP में इस मुद्दे पर साथ आए अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी, केंद्र से की बड़ी मांग
UP में इस मुद्दे पर साथ आए अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी, केंद्र से की बड़ी मांग
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
Diabetes Symptoms: क्या आप सही तरह से सो रहे हैं, आपका स्लीप पैटर्न तय कर रहा है आपकी शुगर! जानिए कैसे?
क्या आप सही तरह से सो रहे हैं, आपका स्लीप पैटर्न तय कर रहा है आपकी शुगर! जानिए कैसे?
RBSE Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड इस हफ्ते में जारी कर सकता है 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें कहां कर सकेंगे चेक
राजस्थान बोर्ड इस हफ्ते में जारी कर सकता है 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें कहां कर सकेंगे चेक
Embed widget