एक्सप्लोरर

Maharashtra Assembly Election Opinion Poll: महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी-शिवसेना को मिलेगी 194 सीटों पर बंपर जीत

महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं और ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी और उसके सहयोगियों को में 194 सीटों पर जीत हासिल हो सकती हैं. कांग्रेस को 39 फीसदी और अन्य पार्टियों को 14 फीसदी वोट मिल सकता है.

Maharashtra Assembly Election Opinion Poll: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग में महज तीन दिन का वक्त रह गया है. अभी हर तरफ यही सवाल है कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी. इन सवालों के जवाब ढ़ूढ़ने के लिए ही एबीपी न्यूज़ ने C-वोटर के साथ मिलकर ओपिनियन पोल किया है. इस ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को महाराष्ट्र चुनाव में बंपर जीत मिल सकती है.

महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं और ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी और उसके सहयोगियों को में 194 सीटों पर जीत हासिल हो सकती हैं. वहीं, कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 86 सीटों पर जीत मिल सकती है. अन्य को 8 सीटें मिलने का अनुमान है.

महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी को 47 फीसदी, कांग्रेस को 39 फीसदी और अन्य पार्टियों को 14 फीसदी वोट मिल सकता है.

Maharashtra Assembly Election Opinion Poll: महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी-शिवसेना को मिलेगी 194 सीटों पर बंपर जीत

क्या रहे थे साल 2014 के नतीजे

साल 2014 में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं उसकी सहयोगी शिवसेना ने दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी. यहां बता दें कि शिवसेना और बीजेपी ने चुनाव अलग-अलग लड़ा था लेकिन नतीजों के बाद गठबंधन में आ गए थे और बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने थे.

वहीं, कांग्रेस 41 सीटों के साथ तीसरी बड़ी पार्टी रही थी. 2014 में कांग्रेस और एनसीपी ने भी अलग-अलग चुनाव लड़ा था. इस बार बीजेपी, शिवसेना के साथ तो वहीं कांग्रेस एनसीपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है.

क्या है मौजूदा सियासी समीकरण

महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों का जो बंटवारा बीजेपी और शिवसेना के बीच हुआ है उसमें 124 सीटों पर शिवसेना के उम्मीदवार हैं और बाकी 164 सीटों पर बीजेपी और उसके सहयोगी दल के उम्मीदवार हैं. एनसीपी कांग्रेस दोनों पार्टियों ने 125-125 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. बाकी सीटों पर सहयोगी दल चुनाव लड़ रहे हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर तक है. राज्य में 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. महाराष्ट्र में करीब 8.94 करोड़ मतदाता हैं.

(सर्वे में हमने महाराष्ट्र-हरियाणा के 29 हजार 550 लोगों से बात की है. सर्वे 16 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच किया गया है.)

यह भी पढ़ें-

Haryana Assembly Election 2019 Opinion Poll: हरियाणा में बीजेपी की बल्ले-बल्ले, जीत सकती है 90 में से 83 सीटें

ABP Opinion Poll: क्या महाराष्ट्र के लोग एक बार फिर से देवेंद्र फडणवीस को सीएम देखना चाहते हैं?

ABP Opinion Poll: महाराष्ट्र और हरियाणा में बीजेपी की बंपर जीत, सत्ता बचाने में होगी कामयाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget