एक्सप्लोरर

Maharashtra Election Results 2024: फिर बाहर निकला EVM का जिन्न, महाराष्ट्र में पिछड़ने के बाद कांग्रेस-शिवसेना के नेता भड़के

Election Result: महाराष्ट्र के अब तक के रुझानों में महाविकास अघाड़ी पीछे छूटती दिख रही है. यहां महायुति गठबंधन बहुमत की तरफ बढ़ रही है. इसे देघखते हुए कांग्रेस और शिवसेना ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं.

Election Results 2024 Latest News: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने महाराष्ट्र चुनाव के अब तक के रुझानों के आधार पर कांग्रेस को पिछड़ते देख ईवीएम को लेकर बड़ी बात कही है. सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि ईवीएम पर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए, लेकिन आज वो दिन नहीं है. उन्होंने आगे कहा, "नतीजे हमारे पक्ष में नहीं आए हैं. हमारे लिए सबक मिला है. महायुति को तैयारी का ज्यादा समय मिला. जिस तरह से चुनावों की तारीख बढ़ाई गई, उसका फायदा महायुति को मिला."

उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में हमारा कैंपेन अच्छा था. महाराष्ट्र के नतीजे हमारी आशा के विपरीत गए हैं. हमें खुशी है कि हम झारखंड में फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने भी ईवीएम पर सवाल उठाया है.

'यह जनता की राय का वोट नहीं'

संजय राउत ने अभी तक के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "बैलेट पेपर पर फिर से चुनाव कराएं. महाराष्ट्र का परिणाम जनता की राय का वोट नहीं है. नहीं! नहीं! कोई ट्रिपल नहीं! ऐसा परिणाम लागू नहीं किया जा सकता." बता दें कि इससे पहले भी संजय राउत कई बार ईवीएम पर सवाल उठा चुके हैं.

'शिंदे गुट के एक भी प्रत्याशी कैसे नहीं हार रहे'

संजय राउत ने एक्स पर लिखा, यह महाराष्ट्र की जनता का मन हो ही नहीं सकता, हम महाराष्ट्र के लोगों को जानते हैं, यह जनता का फैसला नहीं है. ऐसा कैसे हो सकता है कि शिंदे के सभी प्रत्याशी जीत रहे हैं." राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने पहले ही यह कह दिया था कि हमारा एक भी प्रत्याशी नहीं हारेगा और रुझानों में भी ऐसा ही दिख रहा है. यह कैसे मुमकिन हो सकता है. यह नतीजे न तो हमें मान्य हैं और न ही जनता को मान्य है.

संजय राउत ने लगाया बीजेपी पर बड़ा आरोप

संजय राउत ने लोकसभा चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा है कि तब भी इन्होंने हमारी 4 या 5 सीटें चोरी की थी, हमने तब भी यह सवाल उठाया था. बीजेपी की रणनीति यही है कि महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद किसी को न मिले.

ये भी पढ़ें

Maharashtra Assembly Election Results 2024: सीएम की कुर्सी के लिए संग्राम शुरू, छप गए पोस्‍टर, जानें फडणवीस, अजित पवार, शिंदे का क्‍या रहा रिजल्‍ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget