एक्सप्लोरर

'अगर 5 सीटें नहीं दी तो...', अब महाराष्ट्र में सपा ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, महा विकास अघाड़ी को दे डाली ये खुली चेतावनी

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में लगे महा विकास अघाड़ी को सपा नेता ने चुनौती देकर गठबंधन के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं.

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के घटक समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार (25 अक्टूबर) को चेतावनी दी कि अगर शनिवार (26 अक्टूबर) तक छोटे दलों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत खत्म नहीं होती तो वह राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 20-25 उम्मीदवार मैदान में उतारेगी. 

सपा नेता अबू आजमी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत दौरान कांग्रेस पर अतीत में उनकी पार्टी को ‘धोखा’ देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बातचीत को लंबा खींचती है और फिर दावा करती है कि विचार-विमर्श चल रहा है.

कितनी सीटों पर दावा कर रहे अबू आजमी

आजमी ने कहा कि सपा ने भायकला और वर्सोवा सीट पर दावा किया है. सपा पहले ही पांच सीट पर उम्मीदवार उतार चुकी है और सात सीटें की मांग कर रही है. आजमी ने कहा, ‘‘(शरद) पवार साहब ने हमें कल तक का समय दिया है. अगर वे हमें पांच सीट देते हैं और एक या दो सीटें और देते हैं तो हम गठबंधन में बने रहेंगे. नहीं तो मैं 20-25 उम्मीदवार मैदान में उतारूंगा. तब मैं नतीजों के लिए जिम्मेदार नहीं रहूंगा.’’

'भीख मांगने वाला इंसान नहीं'

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके राज्य के नेता एमवीए के अन्य दलों के साथ सीट बंटवारे के मुद्दे पर पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलने के लिए बार-बार दिल्ली जा रहे हैं. आजमी ने कहा, ‘‘मैं भीख मांगने वालों में से नहीं हूं. अगर मेरी सीट पर कोई फैसला नहीं होता है तो मेरे ए और बी फॉर्म तैयार हैं.’’ ए और बी फॉर्म किसी पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों को दिए जाने वाले नामांकन दस्तावेज हैं.

आजमी ने बताया कि उन्होंने शरद पवार से कहा कि अगर उनके नेतृत्व वाली पार्टी के पास इस सीट के लिए उपयुक्त उम्मीदवार नहीं है तो सपा नेता फहाद अहमद को मुंबई के अणुशक्ति नगर से एनसीपी (एसपी) उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा जा सकता है. महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें: Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में कांग्रेस ने मुस्लिमों को कम टिकट दिए? जानें पार्टी ने क्या दिया जवाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget