एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव: संजय दत्त ने किया आदित्य ठाकरे का समर्थन, कहा- मेरे छोटे भाई की तरह हैं

संजय दत्त ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि आदित्य ठाकरे ''मेरे छोटे भाई की तरह हैं.'' उन्होंने कहा, ''मैं आदित्य को शुभकामनाएं देता हूं. मुझे उम्मीद है कि वह भारी अंतर के साथ जीत दर्ज करेंगे.''

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: अभिनेता संजय दत्त ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पहली बार अपनी किस्मत आजमा रहे शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे को जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे और युवा सेना प्रमुख (29) आदित्य वर्ली विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं. महाराष्ट्र में सभी सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा. आदित्य चुनावी दंगल में उतरने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं.

संजय दत्त ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि आदित्य ठाकरे ''मेरे छोटे भाई की तरह हैं.'' उन्होंने कहा, ''वह बाला साहेब ठाकरे जी के वंश से आते हैं, जिन्होंने मेरा और मेरे परिवार का बहुत सहयोग किया और वह मेरे लिए एक पिता की तरह थे. मैं यह कभी नहीं भूल सकता. उद्धव भाई भी उनकी ही तरह है.'' उन्होंने कहा, ''मैं आदित्य को शुभकामनाएं देता हूं. मुझे उम्मीद है कि वह भारी अंतर के साथ जीत दर्ज करेंगे क्योंकि हमारे देश को ऐसे ऊर्जावान युवा नेताओं की जरूरत है. जय हिंद, जय महाराष्ट्र.''

दिवंगत बाल ठाकरे ने 1966 में शिवसेना का गठन किया था. तब से आज तक ठाकरे परिवार के किसी सदस्य ने ना कोई चुनाव लड़ा है और ना वे किसी संवैधानिक पद पर काबिज हुए हैं. उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एनएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने 2014 में विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन बाद में अपना इरादा बदल दिया था. गौरतलब है कि बाल ठाकरे ने उस समय संजय दत्त का समर्थन किया था, जब 1993 मुम्बई बम विस्फोट मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था.

यह भी पढ़ें-

Analysis- विधानसभा चुनाव: बीजेपी के ट्रैप में फंसा विपक्ष, मुद्दों पर मजबूत आवाज देने में विफल

हरियाणा की रैली में पीएम मोदी बोले- चीन के राष्ट्रपति ने गर्व से बताया कि उन्होंने 'दंगल' फिल्म देखी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget