एक्सप्लोरर

पीएम मोदी बोले- कश्मीर के हालात सामान्य होने में 4 महीने भी नहीं लगेंगे, कांग्रेस-एनसीपी की भाषा पाकिस्तान जैसी

Maharashtra Assembly Election 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि फड़णवीस को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए लोगों का समर्थन मांगने महाराष्ट्र आया हूं.

जलगांव (महाराष्ट्र): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भरी. उन्होंने जलगांव में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस के लिए वोट मांगे और विपक्षी पार्टी कांग्रेस-एनसीपी पर जमकर बरसे. प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर को लेकर कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के रुख को पाकिस्तान जैसा बताया. साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीर के हालात सामान्य होने में 4 महीने भी नहीं लगेंगे.

पीएम मोदी ने भाषण की शुरुआत रैली में आई भीड़ की तारीफ करते हुए की. उन्होंने कहा, ''हम सभी आने वाले 5 वर्षों के लिए देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में महायुति (गठबंधन) सरकार के लिए एक बार फिर आप सबका आशीर्वाद लेने आये हैं. साथ ही आपने लोकसभा चुनाव में हमें जो आशीर्वाद दिया उसके लिए भी आभार जताने आये हैं.''

उन्होंने अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख हमारे लिए महज जमीन का टुकड़ा नहीं है, बल्कि भारत का ताज है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत के हित में लिए गए फैसलों का कुछ पार्टियों, नेताओं द्वारा विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है.

पीएम मोदी ने कहा, ''कश्मीर में सुरक्षा की दृष्टि से कई कदम उठाए. समय के साथ-साथ तमाम सावधानियां बरतते हुए हम स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास करने में जुटे हैं. 40 साल तक जो असामान्य परिस्थिति रही उसे सामान्य बनाने में चार महीने भी नहीं लगेंगे.''

उन्होंने कहा, ''आज दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे देश के कुछ राजनीतिक दल, कुछ राजनेता, राष्ट्रहित में लिए गए इस निर्णय पर राजनीति करने में जुटे हैं.'' पीएम मोदी ने कहा, ''बीते कुछ महीनों में कांग्रेस-एनसीपी के नेताओं के बयान देख लीजिए. जम्मू-कश्मीर को लेकर जो पूरा देश सोचता है, उससे एकदम उल्टा इनकी सोच दिखती है. इनका तालमेल पड़ोसी देश के साथ मिलता जुलता है.''

उन्होंने कहा, ''आज मैं विरोधियों को चुनौती देता हूं कि आपमें अगर हिम्मत है तो इस चुनाव में भी और आने वाले चुनावों में भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में ये ऐलान करें कि हम अनुच्छेद 370 को वापस लाएंगे. 5 अगस्त के निर्णय को हम बदल देंगे. वर्ना ये घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें.''

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 5 वर्षों के हमारे काम से यहां विपक्षी भी हैरान और परेशान हैं. हमारे विरोधी भी आज ये मान रहे हैं कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन का नेतृत्व कर्मशील भी है और ऊर्जावान भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget