एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: राहुल गांधी ने फिर लगाया राफेल घोटाले का आरोप, कहा- बीजेपी नेताओं को हो रहा है अपराधबोध

राहुल ने 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए राफेल सौदे में 'अनियमितताओं' का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि राफेल सौदा विवादास्पद था और 'कुछ रिश्वत दी गई थी.'

मुंबई: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहला राफेल लड़ाकू विमान लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अचानक फ्रांस जाने के मकसद पर सवाल किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं को विवादास्पद सौदे में की गयी 'गलतियों' का अपराधबोध हो रहा है. मुंबई के चांदिवली विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक में कथित फर्जीवाड़े का मुद्दा भी उठाया. बैंक में हुए फर्जीवाड़े की वजह से लोगों के रकम निकालने पर सीमित पाबंदी लगायी गयी है. उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा, ''ऐसा लगता है कि राफेल सौदा अब भी बीजेपी को परेशान कर रहा है...(अगर नहीं) तो राजनाथ सिंह पहला लड़ाकू विमान लेने के लिए फ्रांस क्यों गए?''

चांदिवली में मौजूदा कांग्रेस विधायक नसीम खान का मुकाबला शिवसेना के दिलीप लांडे से है. राहुल ने 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए राफेल सौदे में 'अनियमितताओं' का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा, ''बीजेपी नेताओं के मन में कुछ अपराधबोध है कि उन्होंने राफेल सौदे में गलती कर दी. रक्षा अधिकारियों ने भी दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राफेल लड़ाकू विमान सौदे में दखल दे रहे हैं. इस सच से कोई नहीं भाग सकता, न तो नरेंद्र मोदी, न ही अमित शाह और न ही बीजेपी. एक दिन सच उन्हें पकड़ेगा.'' उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि राफेल सौदा विवादास्पद था और 'कुछ रिश्वत दी गई थी.'

राहुल ने कहा, ''सौदा अब भी (बीजेपी को) परेशान कर रहा है. इसलिए हमारे रक्षा मंत्री पहला लड़ाकू विमान लेने फ्रांस गए थे. अब तक कोई भी इस तरह लड़ाकू विमान लेने आपूर्ति करने वाले देश में नहीं गया था.'' रक्षा मंत्री ने मंगलवार को भारतीय वायु सेना की ओर से फ्रांस से पहला राफेल लड़ाकू विमान लिया. फ्रांस में पहला लड़ाकू विमान सौंपे जाने के कार्यक्रम में शामिल हुए सिंह ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया था और कहा था कि इससे भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी बढ़ेगी. हाल ही में फ्रांस ने भारत को पहला राफेल विमान सौंपा था. इस कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए थे.

बीजेपी भारत को बांट और लूट रही है- राहुल

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि जिस तरह आजादी से पहले अंग्रेजों ने भारत को बांटा और लूटा, वैसा ही बीजेपी कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया, ''बीजेपी भारत को बांट और लूट रही है, जैसा आजादी के पहले ब्रिटेन के लोगों ने किया था. बीजेपी नेता इन दिनों जहां भी जाते हैं, वे बांटते हैं और अशांति फैलाते हैं.'' बीजेपी पर कुछ कॉरपोरेट घरानों के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि वे भी देश को लूट रहे हैं.

गांधी ने कहा, ''एक समय था जब अमेरिकी राष्ट्रपति कहते थे कि भारतीय अर्थव्यवस्था अमेरिकी अर्थव्यवस्था से मुकाबला कर सकती है. अब कोई नहीं कहता.'' उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान के लिए उन पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि जीएसटी को बदला नहीं जा सकता क्योंकि यह संसद द्वारा पारित कानून है. उन्होंने कहा, ''अगर आप कानून के नाम पर जीएसटी में बदलाव नहीं कर सकते तो मत भूलें कि मनरेगा भी एक कानून था, जिसमें आपने बदलाव किया. खाद्य सुरक्षा कानून को भी बदला गया और आप आदिवासी कानून (उनकी भूमि जोत मुक्त करने के लिए) को भी बदलना चाहते हैं. यह ठीक नहीं है.''

पीएमसी बैंक के कुछ निदेशकों और बीजेपी के बीच 'जुड़ाव'- कांग्रेस नेता

राहुल ने पीएमसी बैंक के कुछ निदेशकों और सत्तारूढ़ बीजेपी के बीच कुछ 'जुड़ाव' का भी उल्लेख किया. राहुल ने कहा, ''अगर नरेंद्र मोदी, शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मूल मुद्दों के बारे में बात नहीं कर सकते तो कम से कम पीएमसी बैंक पर तो वो बात करे लें. उन्हें निदेशक मंडल और बीजेपी नेताओं के साथ उनके कथित जुड़ाव पर भी बोलना चाहिए.'' पीएमसी बैंक के कुछ जमाकर्ताओं ने मुंबई के बीजेपी कार्यालय में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर मामले को तत्काल प्रभाव से सुलझाने की मांग की थी. वित्त मंत्री ने उनलोगों को आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को भारतीय रिजर्व बैंक के साथ उठायेंगी. राहुल ने बाद में मुंबई के धारावी में एक अन्य रैली को भी संबोधित किया. धारावी में एशिया की सबसे बड़ी झुग्गियों में से एक है. राहुल ने उस वक्त अपना कुछ समय के लिए भाषण रोक दिया जब रैली की पृष्ठभूमि में 'आजान' सुनाई पड़ा. इससे पहले कांग्रेस नेता ने प्रदेश के मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर जिले के औसा में भी एक रैली को संबोधित किया था.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: लातूर की रैली में राहुल गांधी बोले- चांद पर रॉकेट जाने से पेट नहीं भरता

हरियाणा चुनाव: मनोहर लाल खट्टर का विवादित बयान, सोनिया गांधी की तुलना 'मरी हुई चुहिया' से की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget