एक्सप्लोरर

Election Result 2023: मध्य प्रदेश में पहला नतीजा आया, बीजेपी के घनश्याम चंद्रवंशी ने कालापीपल सीट पर मौजूदा विधायक को हराया

MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश से पहला नतीजा आ गया है. यहां कालापीपल सीट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम चंद्रवंशी ने जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस के मौजूदा विधायक कुणाल चौधरी को हराया है.

Madhya Pradesh Election Result: मध्य प्रदेश से पहला नतीजा आ गया है. यहां कालापीपल सीट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम चंद्रवंशी ने जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस के मौजूदा विधायक कुणाल चौधरी को हराया है. कालापीपल सीट शाजापुर जिले में आती है. घनश्याम चंद्रवंशी ने इस बार कांग्रेस के मौजूदा विधायक कुणाल चौधरी को 11941 वोटों के अंतर से हराया है. 

मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ रही है. 1 बजे तक आए रुझान में बीजेपी को 162 सीटों पर बढ़त हासिल हो चुकी है, जबकि कांग्रेस 65 सीटों पर सिमट कर रह गई है. इंदौर संभाग को लेकर काफी चर्चा चल रही थी. बीजेपी इसी वजह से यहां इंदौर-1 सीट से कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय राजनीति से लेकर आई ती. यहां बीजेपी की प्लानिंग हिट साबित होती दिख रही है. बीजेपी यहां की 8 सीटों पर आगे चल रही है.

इन धुरंधरों की साख दाव पर

नतीजों के बीच मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के कई धुरंधरों की साख दाव पर है. इसमें सबसे पहला नाम नरोत्तम मिश्रा का है. बीजेपी के प्रत्याशी और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं. इसके अलावा कांग्रेस के जीतू पटवारी राऊ विधानसभा सीट से बड़े अंतर से पीछे चल रहे हैं. वहीं, निवास सीट से बीजेपी के प्रत्याशी और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते भी पीछे चल रहे हैं. नरसिंहपुर विधानसभा सीट से प्रहलाद पटेल की साख भी दाव पर है. वह अभी आगे चल रहे हैं.

महिला वोटर साबित हुईं अहम

राजनीतिक एक्सपर्ट का कहना है कि बीजेपी को जिस तरह प्रचंड बहुमत मिल रहा है उसके पीछे महिला वोटर भी एक बड़ा फैक्टर हैं. मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहन योजना को महिलाओं को बीजेपी के खेमे में लाने का क्रेडिट भी एक्सपर्ट दे रहे हैं. हालांकि शिवराज सिंह चौहान फिर से सीएम बनेंगे या नहीं, इस पर स्थिति साफ नहीं है. इस बार बीजेपी ने सीएम फैस का ऐलान नहीं किया था.

ये भी पढ़ें

MP Election Result 2023: 'एकदम सर्जिकल स्‍ट्राइक जैसा...' बीजेपी नेता ने बताया कैसे मध्‍य प्रदेश में पलटा गेम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget