एक्सप्लोरर

LokSabha Election: दूसरे चरण में 67.84% मतदान, जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 43% वोटिंग

उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने जानकारी दी कि मतदान के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतों पर कुल 1000 मतपत्र यूनिट, 769 नियंत्रक यूनिट और 2766 वीवीपैट मशीनों को बदला गया.

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश की 95 सीटों पर 67.84 प्रतिशत मतदान हुआ. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा ने बताया छिटपुट घटनाओं को रोक लिया गया. वहीं कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण रहा.

देश के कुल 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में 95 सीटों पर मतदान हुआ. इसमें तमिलनाडु की 39 में से 38 सीटों पर मतदान हुआ क्योंकि वहां की वेल्लोर सीट पर धनबल के गलत इस्तेमाल की आशंका को देखते हुए चुनाव को रद्द कर दिया गया. पूर्वोत्तर के त्रिपुरा राज्य में पूर्वी त्रिपुरा सीट पर कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए चुनाव को 23 अप्रैल के लिए टाल दिया गया है.

LokSabha Election: दूसरे चरण में 67.84% मतदान, जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 43% वोटिंग

ओडिशा में बुधवार को संदिग्ध माओवादियों ने एक महिला निर्वाचन कर्मी की हत्या कर दी. इसे मिलाकर पिछले 24 घंटों में हिंसा की दो घटनाओं की जानकारी मिली है. एक अन्य मौत की जानकारी बृहस्पतिवार को मिली है. बाकी मतदान शांतिपूर्ण रहा.

मतदान के दौरान एक मतदाता और एक चुनाव कर्मी की मौत की जानकारी और मिली है. इसमें ओडिशा में दिल का दौरा पड़ने से एक निर्वाचन अधिकारी की मौत की घटना शामिल है. इसके अलावा मणिपुर और पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में ईवीएम क्षतिग्रस्त किये जाने का भी मामला सामने आया है.

मतदान के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक दूसरे दौर में सर्वाधिक 78 प्रतिशत मतदान पुद्दुचेरी में रहा. वहीं सबसे कम मतदान 43.4 प्रतिशत जम्मू-कश्मीर में दर्ज किया गया. इस चरण में जम्मू-कश्मीर की ऊधमपुर और श्रीनगर सीट पर चुनाव हुआ. उन्होंने बताया कि 70 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले राज्यों में पुडुचेरी के अलावा पश्चिम बंगाल, मणिपुर, असम, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु शामिल हैं.

उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने जानकारी दी कि मतदान के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतों पर कुल 1000 मतपत्र यूनिट, 769 नियंत्रक यूनिट और 2766 वीवीपैट मशीनों को बदला गया. दूसरे चरण में कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, उत्तर प्रदेश की आठ, बिहार, ओडिशा एवं असम की पांच-पांच और छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल की तीन-तीन सीटों पर मतदान हुआ. इस चरण में उड़ीसा की 35 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हुआ. वहीं तमिलनाडु में 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिये वोट डाले गये.

उत्तर प्रदेश/बिहार की सीटों पर मतदान आयोग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर 62.3 फीसदी और बिहार की पांच सीटों पर 62.53 फीसदी मतदान हो चुका था.

सबसे ज्यादा और सबसे कम मतदान जम्मू कश्मीर में सबसे कम 43 प्रतिशत तो पुद्दुचेरी में सबसे ज्यादा 78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.

ओडिशा ओडिशा में मतदान का अच्छा प्रतिशत देखा गया और राज्य में 64 फीसदी मतदान हुआ.

कर्नाटक कर्नाटक के उडुपी चिकमगलूर में 75.26 फीसदी मतदान हुआ और हसन में 77.28 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. दक्षिण कन्नड़ में 77.7 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई और चित्रदुर्ग में 70.59 फीसदी मतदान हुआ. कर्नाटक के ही तुमकुर में 77.01 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई और मंड्या में 80.23 फीसदी वोटिंग हुई. मैसूर में 68.72 फीसदी, चामराजनगर में 73.45 फीसदी, बंग्लुरू ग्रामीण में 64.09 फीसदी, बंग्लुरू उत्तर में 50.51 फीसदी, बंग्लुरू सेंट्रल में 49.75 फीसदी, बंग्लुरू दक्षिण में 54.12 फीसदी, चिकबलपुर में 76.14 फीसदी और कोलर में 75.94 फीसदी वोटिंग हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget