एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections Result 2024: मोदी-शाह बहुमत से दूर, अब ये दो नेता बने किंगमेकर

लोकसभा चुनाव के अब तक के ताजा रुझानों ने सबको चौंका दिया है. 400 का दम भरने वाली बीजेपी अपने दम पर बहुमत तक भी पहुंचती फिलहाल नहीं दिख रही है और दो नेताओं का रोल सरकार बनाने में अहम हो सकता है.

Lok Sabha Elections Result 2024: 18वीं लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती जारी है. गुजरात के सूरत सीट पर बीजेपी ने निर्विरोध जीत हासिल की थी. इसलिए 542 सीटों पर काउंटिंग चल रही है. अब तक के रूझानों से स्पष्ट हो गया है कि अब केंद्र की सत्ता की चाबी भाजपा के शीर्ष नेता पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पास नहीं रह गई है. इस बार दो बड़े नेता काफी ताकतवर होकर उभरे रहे हैं. इसमें पहले हैं बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के नेता नीतीश कुमार और दूसरे हैं आंध्र प्रदेश में टीडीपी के नेता चंद्रबाबू नायडू.

वैसे तो ये दोनों नेता और उनकी पार्टी इस वक्त एनडीए के हिस्सा हैं लेकिन इनका इतिहास काफी ढुलमुल रहा है. बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी बड़ी जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है. उसने राज्य में 16 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसमें से वह 14 पर आगे चल रही है. 17 सीटों पर चुनाव जीतने वाली भाजपा केवल 12 सीटों पर आगे है.

दूसरी तरफ आंध्र प्रदेश में कुल 25 सीटों में से एनडीए 22 पर आगे चल रही है. हालांकि इसमें से 16 पर अकेले टीडीपी है. यह टीडीपी वही पार्टी है जिसके नेता चंद्रबाबू नायडू 2019 के चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्तर पर मोदी सरकार के खिलाफ गठबंधन की अगुवाई कर रहे थे. हालांकि इससे पहले चंद्रबाबू नायडू अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में एनडीए के हिस्सा रह चुके हैं.

ये दोनों ऐसे नेता हैं जो कई भाजपा के मौजूदा नेतृत्व के साथ सहज नहीं रहे हैं. लेकिन, कहा जा सकता है कि राजनीतिक मजबूरी में ये एनडीए के साथ आए थे. अब जबकि भाजपा कमजोर होती दिख रही है तो ऐसे में ये दोनों अपने लिए अवसर की तलाश कर सकते हैं. इनके पास मोलभाव करने की बड़ी ताकत आ गई है. जो कहते थे कि बिहार में बार-बार पलटी मारने वाले नीतीश के लिए यह वजूद बचाने की लड़ाई थी लेकिन रूझानों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि नीतीश एक बड़े राजनीतिक खिलाड़ी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget