एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: अमित शाह से नाराज BJP नेता बोले- निर्दलीय चुनाव जीत PM मोदी को सपोर्ट करूंगा

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में टिकट नहीं मिलने से नाराज केएस ईश्वरप्पा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है. उन्होंने यह भी कहा जीत के बाद वह मोदी सरकार का समर्थन करेंगे.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में सभी पार्टियों में टिकटों का बंटवारा अंतिम रूप में पहुंच रहा है. कई नेताओं का टिकट कट चुका है और इससे नाराज नेता बगावत पर उतारू हैं. कांग्रेस के कई नेता पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. वहीं, बीजेपी के नेता भी बगावत कर रहे हैं. कर्नाटक बीजेपी के नेता केएस ईश्वरप्पा भी बगावती मूड में दिख रहे हैं. पार्टी ने शिवमोगा सीट से मौजूदा सांसद बीवाई राघवेंद्र को टिकट दिया है. 

सियासी जानकारों का मानना है कि ईश्वरप्पा अपने बेटे को हावेरी सीट से टिकट दिलाना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने इसके लिए येदियुरप्पा को जिम्मेदार ठहराया और अब येदिुरप्पा के बड़े बेटे राघवेंद्र के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

अमित शाह से नाराजगी

ईश्वरप्पा ने कहा कि अमित शाह के ऑफिस से उन्हें मुलाकात के लिए फोन आया था, लेकिन जब वह दिल्ली पहुंचे तो उनसे कहा गया कि मीटिंग की कोई जरूरत नहीं है. इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर उन्हें दोबारा बुलाया गया तो वह मीटिंग के लिए दिल्ली जाएंगे. हालांकि, वह शिवमोगा से चुनाव लड़ने का अपना फैसला नहीं बदलेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि शिवमोगा से सांसद बनने के बाद वह दिल्ली जाएंगे और पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन करेंगे. ईश्वरप्पा ने कहा कि अच्छा हुआ अमित शाह ने मीटिंग कैंसिल कर दी. अगर पूरी कहानी सुनने के बाद भी अमित शाह उनसे चुनाव न लड़ने के लिए कहते तो वह क्या करते.

एक परिवार के चंगुल से मुक्त होगी कर्नाटक बीजेपी

ईश्वरप्पा ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी एक परिवार के चंगुल से मुक्त होगी. उनके शिवमोगा पहुंचने के बाद समर्थकों ने स्वागत किया और बाइक रैली निकाली. शिवमोगा से बीजेपी के मौजूदा सांसद बीवाई राघवेंद्र ने कहा कि दिल्ली रवाना होने से पहले ईश्वरप्पा ने जो बयानबाजी की थी, उससे अमित शाह को निराशा हुई होगी. शायद इसी मजह से मीटिंग रद्द हुई है. वहीं, ईश्वरप्पा ने कहा कि शायद अमित शाह के पास उनके सवालों का जवाब नहीं था, इस वजह से मीटिंग रद्द की गई.

यह भी पढ़ेंः भारत की राजनीति में क्या है वंशवाद की ताकत, बीजेपी पर क्यों लग रहे परिवारवाद के आरोप? आंकड़ों से समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget