एक्सप्लोरर

Pawan Singh on Karakat Seat: बीजेपी को पवन सिंह की दो टूक, बोले- नामांकन नहीं लूंगा वापस, आगे बढ़ गए तो बढ़ गए

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी के नेताओं के लाख समझाने के बाद भी पवन सिंंह ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी काराकाट लोकसभा सभा सीट से नामांकन कर एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ा दी है.

Lok Sabha Elections 2024: काराकाट में सातवें चरण के तहत वोटिंग होगी और यहां पर 1 जून को वोट डाले जाएंगे. बीजेपी की तरफ से प्रेशर बनाए जाने के बाद भी पवन सिंह नहीं माने और सीट से नामांकन कर दिया. साथ ही बैकअप प्लान के तहत अपनी मां प्रतिमा देवी का भी नामांकन कराया है. बीजेपी के नेताओं की तरफ से आ रहे बयानों पर पवन सिंह ने कहा कि अब पीछे हटने का सवाल ही नहीं है.

भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह ने कहा कि नामांकन वापस नहीं लूंगा, आगे बढ़ गए हैं, तो बढ़ गए हैं. हालांकि नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन (17 मई) भी बीजेपी और एनडीए नेताओं को उम्मीद है कि पवन सिंह नामांकन वापस लेकर एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के लिए राह आसान बनाएंगे.

नहीं माने पवन सिंह

निर्दलीय चुनाव लड़ने के ऐलान पर बीजेपी ने पवन सिंह को नामांकन करने से रोकने की काफी कोशिशें की थी. उन्हें दिल्ली भी बुलाया गया था. केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने साफ तौर पर कहा था कि उनके नामांकन के बाद बीजेपी से बाहर कर दिया जाएगा. पवन सिंह नहीं माने और लाव लश्कर के साथ सासाराम जिला मुख्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया था. बिहार के पर्यटन मंत्री प्रेम कुमार भी पवन सिंह को चेतावनी दे चुके हैं. उन्होंने कहा कि अगर पवन सिंह ने नामांकन वापस नहीं लिया तो उन पर कार्रवाई होगी. ऐसा माना जा रहा है कि इन सारी बातों से परेशान होकर ही पवन सिंह ने अपनी मां को मैदान में उतारा है.

मां का भी कराया नामांकन

अपनी मां के नामांकन के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में पवन सिंह ने कहा कि वजह क्या है, यह हम ही आपको बताएं? आप लोग नहीं सोच सकते हैं? हर इंसान अपने जीवन में कुछ सोच समझकर चलता चाहता है, चाहे वो हम हों या आप? मां का नामांकन बस एक रणनीति का हिस्सा है. अब ऐसी चर्चा है कि पवन सिंह का नामांकन सही पाए जाने के बाद उनकी मां प्रतिमा देवी पर्चा वापस ले लेंगी.

कुशवाहा से मुकाबला

बीजेपी ने पवन सिंह को पहले पश्चिम बंगाल के आसनसोल से उम्मीदवार बनाया था. पहले तो पवन सिंह टिकट मिलने से काफी खुश थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपना टिकट वापस कर दिया. इसके बाद पवन सिंह काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोंकने पहुंच गए. काराकाट से एनडीए उम्मीदवार के रूप में उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget