एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में किसी मुस्लिम नेता को नहीं मिला टिकट, कांग्रेस-BJP दोनों ने मुसलमानों को किया निराश

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में कुल 25 लोकसभा सीट हैं. बीजेपी और कांग्रेस दोनों 24 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी हैं, लेकिन इनमें कोई भी मुस्लिम नेता नहीं है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों 24 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी हैं. बीजेपी ने भीलवाड़ा और कांग्रेस ने बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट पर अब तक उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है. हालांकि, दोनों पार्टियों ने किसी भी मुस्लिम नेता को टिकट नहीं दिया है. जानकारों के अनुसार राजस्थान में 10 फीसदी मतदाता मुस्लिम समुदाय के हैं. राजस्थान की 10 लोकसभा और 100 विधानसभा सीटों में मुस्लिम मतदाता अहम भूमिका में होते हैं, लेकिन दोनों बड़ी पार्टियों ने किसी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है.

अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे अमिन खान ने इस पर अपनी निराशा भी जाहिर की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा "मुस्लिम समुदाय हमेशा से ही कांग्रेस के साथ रहा है. अब वह ठगा सा महसूस कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे में भी उनकी अनदेखी की गई है. पार्टी नेताओं से अपील है कि इस मामले में समय रहते सही फैसला लें, ताकि चुनाव में ज्यादा नुकसान न हो." अमिन खान ने राजस्थान की शिव विधानसभा सीट से 11 चुनाव लड़े हैं और 5 बार जीत हासिल की है. बीजेपी नेता हामिद खान का कहना है कि उम्मीदवारों का चयन किसी समुदाय के प्रति पार्टी के नजरिए को नहीं दर्शाता है.

मुस्लिम उम्मीदवार से क्यों दूर हुईं पार्टियां?

राजनीतिक जानकारों के अनुसार बीजेपी ने राजस्थान में कभी भी लोकसभा चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है. हालांकि, कांग्रेस ऐसा करती रही हैं. 1962, 1967 और 1972 के अलावा हर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने कम से कम एक मुस्लिम उम्मीदवार जरूर उतारा है. 2009 और 2019 में रफीक मंडेलिया चूरू से कांग्रेस उम्मीदवार थे, लेकिन इस बार पार्टी ने हर सीट पर अपने प्रत्याशी बदले हैं. अयूब खान कांग्रेस के एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार रहे हैं, जिन्होंने 2 बार लोकसभा चुनाव जीता है. इसके अलावा 7 अन्य मुस्लिम उम्मीदवार राजस्थान से एक बार ही चुनाव जीते हैं. इन उम्मीदवारों के खराब चुनावी रिकॉर्ड के चलते ही पार्टियां टिकट देने से बच रही हैं.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: वरुण गांधी ने कर दिया खुलासा, छोड़ रहे हैं पीलीभीत लोकसभा सीट, बताया क्या है आगे का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget