एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 70 साल से ज्यादा के नेताओं को टिकट नहीं दे रही BJP! 5 बार विधायक और 2 बार MP रहे नेता का करियर खत्म

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी ने कुल 34 सांसदों की सीट पर नए उम्मीदवारों को जगह दी है जिनमें से 1 एमपी विधानसभा चुनाव जीत चुकी हैं, जबकि 3 सक्रिय राजनीति से दूरी बना चुके हैं.

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. 195 उम्मीदवारों की इस सूची में कुल 34 ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें वर्तमान सांसद की जगह मौका दिया गया है. बीजेपी ने जिन सांसदों का टिकट काटा है, उसमें 6 नेताओं की उम्र 70 साल से ज्यादा है. हालांकि, टिकट कटने का एकमात्र पैमाना नेताओं की उम्र नहीं है. अन्य वजहों का भी इसमें योगदान है. बीजेपी ने कोई चुनाव नहीं हारने वाले डॉ. हर्षवर्धन को भी टिकट नहीं दिया है. हर्षवर्धन की उम्र 70 साल के करीब है. बीजेपी आमतौर पर 70 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को टिकट नहीं देती है.

भारतीय जनता पार्टी ने जिन नेताओं को टिकट नहीं दिया है. उनमें से तीन नेता (गौतम गंभीर, जयंत सिन्हा और हर्षवर्धन) सक्रिय राजनीति से दूरी बना चुके हैं. वहीं, मध्य प्रदेश की रीति पाठक विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सांसद पद से इस्तीफा दे चुकी हैं. 

5 बार विधायक और 2 बार सांसद रहे डॉ. हर्षवर्धन

डॉ. हर्षवर्धन दिल्ली से पांच बार विधायक और दो बार सांसद रह चुके हैं. वह अपने जीवन में कोई भी विधानसभा या लोकसभा चुनाव नहीं हारे. बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली सूची में नाम नहीं आने के बाद हर्षवर्धन ने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया है. वह कृष्णा नगर में अपने क्लीनिक में ईएनटी सर्जन के रूप में लोगों की सेवाएं करेंगे. पोलियो उन्मूलन और कोरोना टीकाकरण में अहम भूमिका निभाने वाले इस नेता का रिपोर्ट कार्ड शानदार है. ऐसे में राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि उम्र की वजह से ही उनका पत्ता काटा गया है.

बीजेपी ने इन नेताओं का काटा टिकट

नाम उम्र
राजदीप रॉय 53
होरेन सिंग बे 54
पल्लब लोचन दास 45
रानी ओझा 71
रामेश्वर तेली 53
गुहाराम अजगल्ले 56
सुनील कुमार सोनी 62
चुन्नी लाल साहू 55
मोहन मंडावी 66
डॉ. हर्षवर्धन 69
प्रवेश साहिब सिंह वर्मा 46
मीनाक्षी लेखी 56
रमेश बिधूड़ी 62
मोहन कुंडारिया 72
रमेश धादुक 61
किरीट सोलंकी 73
परबत पटेल 75
रतनसिंह राठौड़ 64
जयंत सिन्हा 60
सुदर्शन भगत 54
विवेक नारायण शेजवलकर 76
कृष्णपाल सिंह यादव 48
राजबहादुर सिंह 56
रमाकांत भार्गव 70
साध्वी प्रज्ञा सिंह 54
गुमान सिंह डामोर 66
रंजीता कोली 44
राहुल कस्वां 47
देवजी पटेल 47
अर्जुन लाल मीणा 59
कनकमल कटारा 66
प्रतिमा भौमिक 54
जॉन बारला 48


यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: BJP की लिस्ट आने के बाद कांग्रेस ने भी बताया कब करेगी उम्मीदवारों का ऐलान, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget