एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2019: राजनाथ सिंह ने लखनऊ से पूनम सिन्हा को करीब साढ़े तीन लाख वोटों से हराया

राजनाथ को कुल छह लाख 33 हजार 26 वोट मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वद्वी पूनम सिन्हा को दो लाख 85 हजार 724 वोट मिले . कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम को महज एक लाख 80 हजार 11 वोटो से संतोष करना पड़ा.

लखनऊ: लखनऊ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गठबंधन की तरफ से लड़ रहीं सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा को करीब तीन लाख 40 हजार वोटों से हराया.आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सिंह ने सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा को तीन लाख 47 हजार 302 वोटों से शिकस्त दी. राजनाथ को कुल छह लाख 33 हजार 26 वोट मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वद्वी पूनम सिन्हा को दो लाख 85 हजार 724 वोट मिले . कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम को महज एक लाख 80 हजार 11 वोटो से संतोष करना पड़ा. आस-पास की सीटों पर जीते उम्मीदवार बलिया सीट से भाजपा उम्मीदवार वीरेन्द्र सिंह मस्त ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के सनातन पाण्डेय को 15519 मतों से परास्त किया. गोण्डा से भाजपा उम्मीदवार कीर्तिवर्धन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी सपा के विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह को 166360 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी. हाथरस से भाजपा प्रत्याशी राजवीर दिलेर ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के रामजी लाल सुमन को 260208 मतों से हराया. उन्नाव से भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन उम्मीदवार सपा के अरुण शंकर शुक्ला को चार लाख 956 मतों से हराया. अलीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी मौजूदा सांसद सतीश कुमार गौतम ने सपा-बसपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी बसपा के अजीत बालियान को 229261 मतों से हराया. बांदा से भाजपा के आर.के. सिंह पटेल ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के श्यामाचरण गुप्ता को 58938 मतों से पराजित किया. गोरखपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-बसपा गठबंधन के राम भुआल निषाद को तीन लाख एक हजार 664 मतों से हराया. किशन को 717122 मत मिले जबकि निषाद को 415458 वोट हासिल हुए. नगीना सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के गिरीश चन्द्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मौजूदा सांसद भाजपा के डॉक्टर यशवंत सिंह को 166832 मतों से पराजित किया. रॉबर्ट्सगंज सीट से भाजपा के सहयोगी दल अपना दल-सोनेलाल के पकौड़ीलाल कोल ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के भाई लाल कोल को 54336 मतों से हराया.पिछली बार यह सीट भाजपा ने जीती थी. इस बार यह भाजपा से गठबंधन के तहत अपना दल को मिली थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या 77 विधायक मैंने जिताए?' BJP की 'B टीम' के आरोपों पर ओवैसी का तीखा जवाब, आंकड़ों के जरिए ममता सरकार को घेरा
'क्या 77 विधायक मैंने जिताए?' BJP की 'B टीम' के आरोपों पर ओवैसी का तीखा जवाब, आंकड़ों के जरिए ममता सरकार को घेरा
बंगाल चुनाव के लिए BJP ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट, 19 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी
बंगाल चुनाव के लिए BJP ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट, 19 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी
केरल BJP अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर पर EC का रुख करेगा UDF, वेणुगोपाल ने लगाया 'संपत्ति छिपाने' का आरोप
केरल BJP अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर पर EC का रुख करेगा UDF, वेणुगोपाल ने लगाया 'संपत्ति छिपाने' का आरोप
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी का दिखा दिलचस्प अंदाज, किया Folk Dance
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी का दिखा दिलचस्प अंदाज, किया Folk Dance

वीडियोज

War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria
जारी है घमासान, क्या है सरकार का प्लान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget