एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी- जब तक मैं हूं आरक्षण खत्म नहीं होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक मोदी यहां है, डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा हमें दिए गए आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नंदुरबार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दल अफवाह फैला रहे हैं कि अगर वह सत्ता में लौटे तो आरक्षण में बदलाव होगा. मोदी ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि आरक्षण में छेड़छाड़ नहीं हो. उन्होंने कहा, ‘‘जब तक मोदी यहां है, डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा हमें दिए गए आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता.’’

उत्तरी महाराष्ट्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि आरक्षण की मात्रा में छेड़छाड़ नहीं हो. मोदी ने उत्तरी महाराष्ट्र में जनजाति बहुल निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार सुनिश्चित करेगी उन्हें उनकी जमीन से बेदखल नहीं किया जाए.

मोदी ने कहा कि उत्तरी महाराष्ट्र में गन्ने की पैदावार होती है जिसका इस्तेमाल एथेनॉल के उत्पादन में हो सकता है. इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा लेकिन कांग्रेस-राकांपा नेताओं ने कभी ऐसा होने नहीं दिया. पीएम मोदी ने कहा, ‘‘ये नेता तेल आयात में घूस पाते थे. एथेनॉल मिलाने के बाद अगर तेल आयात घटेगा तो उन्हें अपनी आमदनी घटने का डर है.’’

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की टिप्पणी के लिए उनपर हमला किया जिसमें उन्होंने कथित रूप से कहा था कि जिनको खाना नहीं मिलता वो सेना में शामिल होते हैं और जवान बनते हैं. मोदी ने कहा कि कुमारस्वामी के मुताबिक, हमारी सीमा की रक्षा करने वाले लोग अमीरों के बच्चे नहीं हैं और जिन्हें खाना नहीं मिलता वो सैन्य बलों में शामिल होते हैं.

तीसरा चरण: 116 में से 45 सीटों पर बीजेपी को कभी नहीं मिली है जीत

मोदी ने श्रीलंका में हुए आतंकवादी हमलों के एक दिन बाद महाराष्ट्र के नासिक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार के साहसिक रवैये के कारण ही भारत में आतंकवाद को नियंत्रित कर लिया गया है और वह जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों तक ही सीमित रह गया है. श्रीलंका में गिरजाघरों और लग्जरी होटलों में हुए सिलसिलेवार हमलों में 290 लोगों की मौत हो गई है.

राफेल सौदे को हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएलए) के पास नहीं जाने देने के मुद्दे पर कांग्रेस के निशाने पर आए मोदी ने विपक्षी दल पर इस सरकारी कंपनी को खत्म करने का आरोप लगाया. एचएएल की एक इकाई नासिक में है. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत रक्षा उत्पादन बढ़ाया है.

उन्होंने कहा, ‘‘2014 से भारत में क्या हालात थे? आए दिन देश के अलग-अलग कोने में बम धमाके होते थे. कभी मुंबई, कभी पुणे, कभी हैदराबाद, कभी काशी, कभी अयोध्या, कभी जम्मू में बम विस्फोट होते थे.’’

मोदी ने कहा, ‘‘तब कांग्रेस-एनसीपी सरकार ने क्या किया? वे सिर्फ श्रद्धांजलि सभाएं करते रहते थे, शोक व्यक्त करते थे. उनकी सरकार दुनिया भर में पाकिस्तान के नाम पर रोती रहती थी कि पाकिस्तान ऐसा करता है, पाकिस्तान वैसा करता है.’’

मोदी जी सिर्फ चार साल के थे जब पंडित नेहरू ने एटॉमिक एनर्जी का संस्थान बना दिया था-अशोक गहलोत

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आपके चौकीदार ने क्या किया? आपके चौकीदार ने कांग्रेस-एनसीपी सरकार की इस डरपोक रीति नीति को बदला. उन्होंने 2016 सर्जिकल हमले और इस वर्ष फरवरी में बालाकोट हवाई हमले का स्पष्ट रूप से जिक्र करते हुए कहा कि सुरक्षा बल आतंकवाद की ‘‘फैक्ट्री में घुसे और सब कुछ बिना किसी भेदभाव के सफाचट कर दिया.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज

वीडियोज

Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें
Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget