एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: बीजेपी प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य का विवादित बयान, लोगों को दी फर्जी वोट डालने की सलाह

बता दें कि बदायूं में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है. यहां कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य का मुकाबला गठबंधन उम्मीदवार और मुलायम परिवार के सदस्य धर्मेंद्र यादव से है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव शुरू होते ही विवादित बयानों का मानों सिलसिला चल पड़ा हो. लाख अंकुश लगाने के बाद भी नेता बाज नहीं आ रहे. ताजा मामला बदायूं का है जहां से बीजेपी प्रत्याशी संघमित्रा मौर्या ने लोगों को फर्जी वोट देने की सलाह दे डाली है. संघमित्रा मौर्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो ये कहती दिखाई दे रही हैं, ''एक भी वोट बचने ना पाए. और अगर कोई ना हो तो ये हर जगह चलता है कि तो उसके नाम पर फर्जी पर वोट डाल आया जाता है. फिर उन्होंने कहा, करिएगा नहीं... पर मौका मिले तो...''

वीडियो वायरले होने के बाद संघमित्रा मौर्य से जिला निर्वाचन अधिकारी ने जवाब मांगा है. संघमित्रा मौर्य को 21 अप्रैल 11 बजे तक जवाब देने के लिए कहा गया है.

संघमित्रा मौर्या अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं इससे पहले उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था, 'अपना आशीर्वाद मुझे दें, अगर आपके बीच कोई गुंडागर्दी करने आता है तो उन गुंडों से भी बड़ी गुंडी संघमित्रा बन जाएगी. अगर किसी ने यहां पर आपके सम्मान, स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की तो संघमित्रा उनसे भी बड़ी गुंडी बन जाएगी.'

बता दें कि बदायूं लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश में आती है जो कि रोहिलखंड इलाके में आता है. 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से समाजवादी पार्टी के धर्मेन्द्र यादव ने 4 लाख 98 हजार 378 वोट हासिल किये थे और 1 लाख 66 हजार 347 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी. बदायूं लोकसभा सीट पर दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के वागिश पाठक रहे थे जिन्होंने 3 लाख 32 हजार 031 वोट हासिल किये थे. बहुजन समाज पार्टी के अकमल खान 1 लाख 56 हजार 973 वोट पाकर तीसरे तो NOTA के इनमे से कोई भी नहीं 6 हजार 286 वोट पाकर चौथें स्थान पर रहे थे.

संघमित्रा उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं और भाई अशोक मौर्य भी बीजेपी में ही हैं. इस बार संघमित्रा का मुकाबला गठबंधन उम्मीदवार और मुलायम परिवार के सदस्य धर्मेंद्र यादव से है.

संतकबीरनगर: जूताकांड के बाद यहां चलेगा बीजेपी के ट्रंप कार्ड का जादू, या फिर काम आएगी बीएसपी की 'कुशल' नीति

मायावती बोलीं, 'यूपी अगरनरेंद्र मोदी को पीएम बना सकता है तो उन्हें उस पद से हटा भी सकता है'

यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा, 8 की मौत, 30 लोग जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget