एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections Result 2024: एनडीए या इंडिया अलायंस की बनेगी सरकार? लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती शुरू

Lok Sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव की काउंटिंग शुरू हो गई है. इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर लगी गई हैं. सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Lok Sabha Result 2024: 18वीं लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. कुछ देर में सीटों को लेकर रुझान आने लगेंगे. देश की 543 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में वोटिंग एक जून को संपन्न हुई है. आज हो रही गिनती में 8,360 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है. गिनती को लेकर तमाम तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं और काउंटिंग सेंटर्स पर पैरा मिलट्री के जवानों से लेकर पुलिस की तैनाती की की गई.

भीषण गर्मी को देखते हुए मतगणना स्थल पर गर्मी से बचाव के भी इंतजाम किए गए हैं. मतगणना स्थल पर पेयजल की सुविधा के लिए जगह-जगह पर प्रशासन की तरफ से पानी की व्यवस्था भी की गई है.  निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मतगणना स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं. शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ मतगणना के लिए प्रत्येक व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है.

इससे पहले लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम एजेंसियों और न्यूज चैनल्स की ओर से जारी एग्जिट पोल में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. एग्जिट पोल के आंकड़ों को लेकर सत्ता के कुछ नेताओं का दावा है कि ये एग्जिट पोल एग्जैक्ट पोल साबित होगा, वहीं कुछ नेताओं का दावा है कि आज रिजल्ट आने के बाद एनडीए की सीटें और बढ़ेगी. वहीं, दूसरी तरफ विपक्ष के नेताओं ने दावा किया है कि एग्जिट पोल के आंकड़े गलत साबित होंगे और इंडिया गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी.

कांग्रेस ने मतगणना के दिन संभावित गड़बड़ी को लेकर दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. पार्टी की तरफ से कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि सभी को सजक रहना है और अगर उनको कोई धांधली नजर आती है तो वो उसका वीडियो बनाकर हेल्पलाइन नंबर पर भेजें. इसको लेकर एक बड़ी लीगल टीम भी सेटअप की गई है. 

कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र में कांग्रेस ने कहा, "यह जनता का चुनाव है. जैसा कि हमने पिछले कुछ हफ्तों में देखा है, भाजपा और उनके नेताओं ने बार-बार नैतिक आचार संहिता का उल्लंघन किया, संविधान को बदलने और भारतीय लोकतंत्र को खत्म करने की बात खुलेआम कही. भाजपा के इस नैतिक रूप से भ्रष्ट आचरण के कारण ही हमें कल मतगणना के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है. हम कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता से अपील करते हैं कि वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने घरों से बाहर निकलें. हम घर से टीवी समाचार देखने और परिणाम देखने के बजाय, सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हैं कि वे जिला कांग्रेस कार्यालयों और राज्य कांग्रेस मुख्यालयों में पहुंचकर हमारे वोटों की सुरक्षा में पार्टी के प्रयासों में मदद करें."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
Embed widget