एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: अमरोहा से BSP उम्मीदवार दानिश अली का आरोप, बीजेपी के कार्यकर्ता बुर्के पहन कर रहे हैं वोटिंग

बता दें कि इस बार अमरोहा में बीजेपी के वर्तमान सांसद कंवर सिंह तंवर की टक्कर गठबंधन प्रत्याशी बसपा के दानिश अली और कांग्रेस उम्मीदवार सचिन चौधरी से है.

नई दिल्ली: अमरोहा से बीजेपी विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बुर्के की आड़ में फ़र्ज़ी वोटिंग हो रही है. अमरोहा के बीजेपी के वर्तमान सांसद कंवर सिंह तंवर ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं. वहीं अमरोहा सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार दानिश अली ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बीजेपी के लोग ही फर्जी वोटिंग करा रहे हैं. दानिश अली ने कहा कि मेरी जानकारी में आया है कि सांसद जी ने, बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को बुर्का पहना कर फर्जी वोट डलवा रही है. ये लोग ध्रुवीकरण करना चाह रहे हैं जो बुरी तरह फ़ेल हो गया है.

दानिश ने कहा, ''दानिश अली अमरोहा में नफ़रत की दीवार को प्यार के पैग़ाम से तोड़ने आया है.''

बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में अमरोहा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के कंवर सिंह तंवर ने 5 लाख 28 हजार 880 वोट हासिल किये थे और 1 लाख 58 हजार 214 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी. दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के हुमैर अख्तर रहे थे जिन्होंने 3 लाख 70 हजार 666 वोट हासिल किये थे. वहीं बहुजन समाज पार्टी के फरहत हसन 1 लाख 62 हजार 983 वोट पाकर तीसरे तो राष्ट्रीय लोक दल के राकेश टिकैत 9 हजार 539 वोट पाकर चौथें स्थान पर रहे थे.

इस बार अमरोहा में बीजेपी के वर्तमान सांसद कंवर सिंह तंवर की टक्कर गठबंधन प्रत्याशी बसपा के दानिश अली और कांग्रेस उम्मीदवार सचिन चौधरी से है.

बता दें इससे पहले यूपी के मुजफ्फरनगर से बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान ने पहले चरण के मतदान के दौरान बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग हो रही है. हालांकि चुनाव आयोग ने इस आरोप का खंडन किया है. उत्‍तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने कहा था कि इस तरह का बयान भ्रम फैलाने वाला है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है.

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में यूपी की आठ सीटों पर होगा मतदान, जानें सीटों और उम्मीदवारों की पूरी डिटेल्स

लोकसभा चुनाव: रविकिशन के खिलाफ काजल निषाद को मैदान में उतार सकती है कांग्रेस, संतकबीरनगर में कट सकता है परवेज का टिकट!

लोकसभा 2nd Phase: यूपी की इन आठ सीटों पर हो रहे हैं चुनाव, मैदान में हैं ये बड़े चेहरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget