एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने कहा- 400 पार, सुनते ही शत्रुघ्न सिन्हा को याद आई अटल सरकार, जानें फिर क्या बोले

Lok Sabha Elections 2024: शुत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि बीजेपी का 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा खोखला है. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी आत्मविश्वास नहीं डर के कारण यह नारा दे रही है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही नेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है. टीएमसी सांसद शुत्रुघ्न सिन्हा ने इस बीच भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कई सवाल पूछे हैं. उन्होंने दावा किया एनडीए का 400 पार का सपना पूरा नहीं होगा. उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड और सीएए का जिक्र करते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन इन सब मुद्दों के चलते 400 से ज्यादा सीटें कैसे जीत पाएगा. पूर्व एक्टर ने ये भी दावा किया कि बीजेपी ने आत्मविश्वास नहीं डर के कारण का यह नारा दिया है. 

शत्रुघ्न सिन्हा ने इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ऊपर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चुनावी चंदा जुटाने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया. यह पार्टी भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा भी नहीं पूरा कर पाई.

याद किया 2004 का चुनाव
शत्रुघ्न सिन्हा ने 2004 के लोकसभा चुनाव याद करते हुए कहा कि 2004 की तरह इस बार भी जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर कर सकती है. 20 साल बाद यह बड़ा बदलाव होगा. उन्होंने कहा "मैं भी उस सरकार का हिस्सा था. प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुत अच्छा कर रहे थे, लेकिन उनकी पार्टी चुनाव हारी और मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने." उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को केंद्र सरकार ने चुनाव पहले सही समय देखकर लागू किया है, लेकिन ममता बनर्जी बंगाल में इसे लागू नहीं होने देगी. 

क्या बोली थीं ममता?
ममता बनर्जी ने कहा था कि वह पहले की 3-4 बार बोल चुकी हैं. केंद्र सरकार एनआरसी लाना चाहती है. एनआरसी में देश में रहने वाले सभी लोगों को साबित करना होगा कि वह भारतीय नागरिक हैं. ऐसे में ममता बनर्जी ने साफ किया कि वह सीएए और एनआरसी साथ नहीं होने देंगी. इसी वजह से वह अपने राज्य पश्चिम बंगाल में सीएए नहीं लागू होने देंगी.

यह भी पढ़ेंः दो लोकसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर बोले ओवैसी- इंशा अल्लाह मुझे टिकट देगी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget