एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: राम मंदिर पर विवादित बयान देकर राम गोपाल यादव ने क्या कर लिया 'सेल्फ गोल'

सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने राम मंदिर पर विवादित बयान देकर बीजेपी को पलटवार का मौका दे दिया है, वहीं डिंपल यादव ने उनका बचाव का किया है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में वोटरों को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियों के नेता लगातार एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव का एक बयान सुर्खियों में है. उन्होंने राम मंदिर को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे INDIA गठबंधन को नुकसान और बीजेपी को फायदा मिल सकता है.

बीजेपी को मिला मौका!

मंगलवार (7 मई) को तीसरे चरण के चुनाव के तहत मैनपुरी लोकसभा सीट पर वोटिंग की प्रक्रिया चल रही थी. इस दौरान सैफई में पूरा यादव परिवार जुटा हुआ था, इसी बीच रामगोपाल यादव के बयान चुनावी पारा बढ़ गया. उन्होंने बीजेपी को फिर वार करने का मौका दे दिया.

राम गोपाल यादव ने क्या कहा है?

वोटिंग के दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि राम मंदिर नहीं गए? तो राम गोपाल यादव ने कहा कि वो मंदिर तो बेकार का है. मंदिर ऐसे बनाए जाते हैं? मंदिर ऐसे नहीं बनते. पुराने मंदिर देख लीजिए कैसे बने हैं. दक्षिण से लेकर उत्तर तक. नक्शा ठीक से नहीं बना है. वास्तु के लिहाज से ठीक नहीं बनाया गया वो मंदिर.

योगी का पलटवार

भाजपा की ओर से समाजवादी पार्टी नेता के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पर बड़ा पलटवार किया है. यूपी के सीएम ने कहा कि  ये लोग रामभक्त कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले लोग हैं. इन लोगों ने लोकभावना को हमेशा आहत किया है. समाजवादी पार्टी आस्था का सम्मान नहीं करती है. ये लोग आतंकवाद के समर्थक हैं. सीएम योगी ने कहा कि रामगोपाल यादव का बयान हिंदू विरोधी है और उन्होंने रामभक्त हिंदू समाज का अपमान किया है. 

डिंपल ने किया बचाव

वहीं रामगोपाल यादव के विवादित बयान पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने कहा है कि जो राम को मानता है वो सबका सम्मान करेगा, सबको न्याय देने की बात करेगा. उन्होंने कहा कि राम के नाम पर वोट मांगना पूरी तरह गलत है. डिंपल यादव ने आगे कहा, 'लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान बीजेपी के प्रत्याशी और कार्यकर्ता बाधा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी यह कोशिश सफल नहीं होने वाली.

तीसरे चरण के मतदान से पहले जहां पीएम मोदी ने अयोध्या में रोड शो (ayodhya road show) करके लोगों से वोट की अपील की थी तो वहीं चौथे चरण की वोटिंग से पहले सपा नेता द्वारा इस तरह के बयान से कहीं न कहीं INDIA गठबंधन को नुकसान पहुंच सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget