एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: डबल बैरल बंदूक, लखनऊ में 1.5 करोड़ का मकान, जानें कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं राजनाथ सिंह

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा सीट से नॉमिनेशन फाइल कर दिया है. इस सीट से वो पिछले दो चुनाव से जीतते आ रहे हैं और तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं.

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय रक्षा मंत्री और बीजेपी कैंडिडेट राजनाथ सिंह आज लखनऊ में नामांकन दाखिल किया. इससे पहले उन्होंने रोड शो में भी हिस्सा लिया, जिसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली. लखनऊ लोकसभा सीट के लिए पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होने वाली है. 

नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा. लखनऊ लोकसभा सीट से उनके खिलाफ समाजवादी पार्टी ने रविदास मेहरोत्रा को टिकट दिया है. राजनाथ सिंह इस लोकसभा सीट से दो बार सांसद बन चुके हैं और तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं. वो यहां से 2014 से लगातार सांसद चुने जा रहे हैं. ये बीजेपी का गढ़ है और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की सीट थी.  

चल- अचल संपत्ति

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने इलेक्शन कमीशन को 2019 में दिए चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति के बारे में जानकारी दी है. चुनावी हलफनामे के मुताबिक वो 4.62 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. इसमें अचल संपत्ति 2 करोड़ 97 लाख 30 हजार 580 रुपए है. इसके साथ ही उनके गृह जिले चंदौली में 1.47 करोड़ की कृषि जमीन और  गोमतीनगर लखनऊ के विपुल खंड में 1.5 करोड़ की कीमत का आलीशान मकान शामिल है. वहीं, उनकी चल संपत्ति 1 करोड़ 64 लाख 58 हजार 260 रुपए है. उनकी पत्नी के सावित्री सिंह के पास 53 लाख रुपए की चल संपत्ति है. 

कोई कार नहीं

राजनाथ सिंह के पास कैश के रूप में 68 हजार रुपए जमा हैं, वहीं उनकी वाइफ के पास 37 हजार रुपए की नकदी है. चुनावी हलफनामे के मुताबिक राजनाथ सिंह के पास कोई कार नहीं है. उनके पास .32 बोर एक रिवॉल्वर है और एक डबल बैरल बंदूक है. राजनाथ सिंह के पास 60 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 1.90 लाख रुपए और एक रत्न है, जिसकी कीमत 3 लाख रुपए है. उनकी पत्नी के पास 750 ग्राम के सोने का गहने हैं, जिसकी कीमत 25 लाख रुपए है. इसके साथ ही पत्नी के पास 12.5 किलो चांदी है, जिसकी कीमत 5.60 लाख रुपए है. राजनाथ सिंह ने विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की है. 

यह भी पढ़े : Punjab Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में अमृतपाल सिंह को इस पार्टी का मिला समर्थन, खडूर साहिब ने नहीं उतारेगी उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget