एक्सप्लोरर

Omar Abdullah Interview: 'इसे सिर्फ मजहब के नाम पर...', CAA पर क्या बोले उमर अब्दुल्ला, राम मंदिर पर कही ये बात

Lok Sabha Election 2024: उमर अब्दुल्ला ने सीएए को लेकर भी बीजेपी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मजहब के नाम पर लाया गया है. संविधान में कहां लिखा है कि आप मजहब के नाम पर कोई कानून लाएं.

Omar Abdullah Interview: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इस बार बारामूला लोकसभा सीट से ताल ठोक रहे हैं. चुनाव से पहले उन्होंने एबीपी न्यूज से बातचीत में कई पहलुओं पर बात की. उन्होंने पीडीसी से गठबंधन टूटने का कारण भी बताया.  

अब्दुल्ला ने सीएए को लेकर कहा कि यह सिर्फ मजहब के नाम पर लाया गया है. संविधान में कहां लिखा है कि आप मजहब के नाम पर कोई कानून ले आएं? ⁠राम मंदिर का इस्तेमाल करके बीजेपी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है.

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे चुनाव लड़ाने का फैसला पार्टी ने किया है. इसलिए मैं खुद लड़ रहा हूं. मैं जीत को लेकर आश्वस्त हूं लेकिन इलेक्शन को हल्के में नहीं ले रहा. ⁠मैं किसी भी चुनाव को आसान नहीं समझता, मैं कॉन्फिडेंट हूं, लेकिन ओवर कॉन्फिडेंट नहीं.

'आर्टिकल 370 है सबसे बड़ा मुद्दा'

नेशनल कॉन्फ्रेंस के दिग्गज नेता अब्दुल्ला ने ⁠कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बीजेपी के फैसले को लेकर कहा कि यह इस बार चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा है. लोग इसे ध्यान में रखकर वोट करेंगे.

गठबंधन टूटने के लिए PDP जिम्मेदार

उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी से गठबंधन टूटने पर भी खुलकर बात की. उन्होंने इस ⁠गठबंधन को तोड़ने के लिए पीडीपी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि ⁠पीडीपी से गठबंधन इसलिए टूटा क्योंकि पीडीपी ने डीडीसी फॉर्मूला पार्लियामेंट नहीं माना. हमने कांग्रेस से बोला था कि अगर पीडीपी इस बार हमारी मदद करती है तो हम विधानसभा ने उनके साथ सीट शेयरिंग करेंगे.

'मोदी सरकार ने हमे हमारा हक छीना है'

⁠उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोग दिल के अंदर भरे बैठे हैं और वो तब फटेगा जब वे इस बार वोट करेंगे. ⁠नरेंद्र मोदी सरकार ने हमसे हमारा हक छीना. चुनाव की बात करके पीएम कोई अहसान नहीं कर रहे हैं. यह पहले क्यों नहीं कराया, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव क्यों.

बीजेपी और आजाद पर भी साधा निशाना

अब्दुल्ला ने कहा कि ⁠भाजपा अगर विकास की बात करती है तो खुद कहां है भाजपा? वह जम्मू कश्मीर में क्यों सज्जाद लोन और आज़ाद के माध्यम से लड़ रही है. उन्होंने गुलाम नबी आजाद पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी के कहने पर ही आजाद चुनाव लड़ रहे हैं, नहीं तो इतना बड़ा नेता ऐसा क्यों करता.

ये भी पढ़ें

Election 2024: मंडी से विक्रमादित्य, जालंधर से चन्नी... कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर लगेगी मुहर

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget