एक्सप्लोरर

Election 2024: एक साल में 6 लाख रुपये कम हुई आय, फिर भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं पीलीभीत से BJP उम्मीदवार जितिन प्रसाद

Lok Sabha Election: जितिन प्रसाद ने हलफनामे में बताया है कि उनके और उनकी पत्नी के पास 50-50 हजार रुपये कैश है. जितिन प्रसाद के अलग-अलग बैंक अकाउंट में करीब 1 करोड़ 12 लाख 74 हजार 601 रुपये जमा हैं.

Jitin Prasada Total Net Worth: यूपी की योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस बार पीलीभीत लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. कभी कांग्रेस के युवा नेताओं में शुमार जितिन प्रसाद 2021 में बीजेपी में शामिल हुए थे. बीजेपी ने उन्हें वरुण गांधी का टिकट काटकर पीलीभीत सीट से उम्मीदवार बनाया है.

पहले चरण यानी 19 अप्रैल को इस सीट पर होने वाली वोटिंग के लिए जितिन प्रसाद ने पिछले दिनों अपना नॉमिनेशन फॉर्म जमा किया. नामांकन पत्र के साथ जमा कराए गए हलफनामे में जितिन प्रसाद ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में उनकी आय पिछले साल की तुलना में करीब 6 लाख रुपये कम हुई है. दूसरी तरफ इनकी पत्नी नेहा प्रसाद की आय में इस साल करीब 2 लाख 80 हजार तक की बढ़ोतरी हुई है.

कुल कितनी कमाई?

ऐफिडेविट के मुताबिक, 2023-24 में जितिन प्रसाद की आय 31 लाख 12 हजार 761 रुपये थी. 2022-23 में इनकी आय 37 लाख 21 हजार 124 रुपये थी. 2021-22 में इनकी आय 37 लाख 22 हजार 615 रुपये, 2020-21 में 28 लाख 64 हजार 568 रुपये और 2019-20 में आय 25 लाख 97 हजार 594 रुपये थी.

कितनी है पत्नी की कुल कमाई?

जितिन प्रसाद की पत्नी नेहा प्रसाद की आय 2023-24 में 21 लाख 11 हजार 188 रुपये, 2022-23 में 18 लाख 85 हजार 032 रुपये, 2021-22 में 19 लाख 77 हजार 607 रुपये, 2020-21 में 19 लाख 31 हजार 578 रुपये, 2019-20 में 19 लाख 53 हजार 897 रुपये थी.

कितनी है चल संपत्ति?

जितिन प्रसाद ने हलफनामे में बताया है कि उनके और उनकी पत्नी के पास 50-50 हजार रुपये कैश है. जितिन प्रसाद के अलग-अलग बैंक अकाउंट में करीब 1 करोड़ 12 लाख 74 हजार 601 रुपये जमा हैं. इनकी पत्नी के बैंक खाते में 5 लाख 67 हजार 188 रुपये जमा हैं. निवेश की बात करें तो जितिन प्रसाद ने अलग-अलग बॉन्ड, शेयर और म्यूचअल फंड में करीब 5 करोड़ 01 लाख 68 हजार 298 रुपये का निवेश कर रखा है, जबकि पत्नी नेहा ने 4 करोड़ 68 लाख 65 हजार 231 रुपये का निवेश कर रखा है.

कितनी है अचल संपत्ति?

जितिन प्रसाद की अचल संपत्ति की बात करें तो इनके पास कृषि और गैर कृषि योग्य करीब 16 करोड़ 5 लाख 50 हजार रुपये की अचल संपत्ति है. इनकी पत्नी नेहा के पास करीब 4 करोड़ की अचल संपत्ति (आवास, कृषि और गैर कृषि योग्य भूमि) है.

ये भी पढ़ें

Priyanka Gandhi On BJP: 'बीजेपी सरकार जनता को कर्ज में क्यों डुबो रही है?' प्रियंका गांधी वाड्रा ने की सवालों की बौछार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के एक MLA का वोट अवैध करार, अनिल विज का वोट वैध
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के एक MLA का वोट अवैध करार, अनिल विज का वोट वैध
एक केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चार ईसाई...केरल में BJP ने पहली लिस्ट में कैसे साधा समीकरण?
एक केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चार ईसाई...केरल में BJP ने पहली लिस्ट में कैसे साधा समीकरण?
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए CPIM ने जारी की 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए CPIM ने जारी की पहली लिस्ट, 192 प्रत्याशियों का किया ऐलान

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget