एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'बीजेपी मेरे लिए लाल किला ले आए तो', टिकट न मिलने पर बोलीं तृणमूल कांग्रेस की सांसद अपरूपा पोदार

Lok Sabha Election: अपरूपा पोदर ने कहा कि दीदी ने जो किया और वह उनके लिए जो सोच रही हैं, सब अच्छा है. उन्होंने कहा कि उन्हें टीएमसी से टिकट न मिलने का कोई अफसोस नहीं है. वह हमेशा पार्टी के साथ हैं.

तृणमूल कांग्रेस ने रविवार (10 मार्च) को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पश्चिम बंगाल की 42 पार्लियामेंट्री सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी. इसमें अपरूपा पोदार का नाम शामिल नहीं हैं. वह एक दशक से आरामबाग से सांसद हैं लेकिन पार्टी ने इस बार उनका टिकट काटकर मिताली बाग को उतारने का फैसला किया है. टिकट कटने से अपरूपा पोदार को कोई नाराजगी नहीं है. उनका कहना है कि वह हमेशा पार्टी के साथ हैं और आरामबाग के लोगों के लिए काम करती रहेंगी. इस बीच उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लेकर कहा है कि उनके लिए लाल किला और ताजमहल भी ले आए तो भी वह बीजेपी में शामिल नहीं होंगी.

अपरूपा पोदार ने यह बयान उस सवाल के जवाब में दिया है, जिसमें उनसे पूछा गया कि उन्हें टीएमसी ने टिकट नहीं दिया है और अगर बीजेपी उन्हें उम्मीदवार बनने का मौका दे तो क्या वह स्वीकार करेंगी. इसके जवाब में अपरूपा ने कहा, 'चाहे बीजेपी मेरे लिए ताज महल, लाल किला ले आए... मैं बीजेपी में कभी नहीं जा सकती. मैं टीएमसी से प्यार करती हूं. टीम से प्यार करो, मैं पार्टी की सच्ची सिपाही हूं.'

टिकट न मिलने का अफसोस नहीं, बोलीं अपरूपा पोदार
अपरूपा ने साफ कर दिया है कि उन्हें टीएमसी से टिकट न मिलने का कोई अफसोस नहीं है. उन्होंने कहा, 'दीदी (ममता बनर्जी), आपने मेरे लिए जो भी किया है, जो भी सोच रही हैं, अच्छा है. मैं टीम की हमेशा आभारी हूं. मैं जीवनभर आरामबाग के लोगों के साथ थी और रहूंगी.'

टीएमसी ने 42 उम्मीदवारों की लिस्ट में इस बार कई मौजूदा सांसदों का टिकट काटा है. इनमें बसीरहाट से सांसद नुसरत जहां का भी नाम शामिल है. उनकी जगह पूर्व सांसद हाजी नुरुल इस्लाम के नाम का ऐलान किया गया है. इनके अलावा, पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान और कीर्ति आजाद जैसे कई नए चेहरों को भी शामिल किया गया है. यूसुफ पठान बहरामपुर से और कीर्ति आजाद बर्धमान-दुर्गापुर सीट से चुनाव लड़ेंगे. लोकसभा से निष्कासित महुआ मोइत्रा को कृष्णानगर सीट से लगातार दूसरी बार उम्मीदवार बनाया गया है.

यह भी पढ़ें:-
कब कैसे होंगे लोकसभा चुनाव? आज फाइनल कर लेगा चुनाव आयोग, दूसरी लिस्ट के लिए कांग्रेस-BJP की भी मीटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget