एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख ने कहा- केंद्र में सरकार बनाने के लिए नहीं लेंगे ममता का समर्थन

सोमेन मित्रा ने कहा, हमें उनके समर्थन की जरूरत नहीं है. मित्रा ने दावा किया कि चुनावों के बाद जरूरत पड़ने पर बनर्जी ने बीजेपी का समर्थन करने के अपने विकल्प को खुला रखा है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख सोमेन मित्रा ने कहा है कि अगली सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी न तो ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस से समर्थन मांगेगी और न ही त्रिशंकु संसद बनने की स्थिति में उनके प्रधानमंत्री बनने के प्रयास का समर्थन करेगी. बनर्जी को आरएसएस-बीजेपी का सबसे बड़ा और विश्वस्त सहयोगी करार देते हुए मित्रा ने कहा कि बीजेपी विरोधी ताकत के तौर पर उनकी और उनकी पार्टी की विश्वसनीयता नहीं है.

मित्रा ने दावा किया कि चुनावों के बाद जरूरत पड़ने पर बनर्जी ने बीजेपी का समर्थन करने के अपने विकल्प को खुला रखा है. मित्रा ने कहा, ''मैं पूरी जवाबदेही के साथ कह सकता हूं कि बहुमत से दूर रहने की स्थिति में अगली सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ममता बनर्जी या तृणमूल कांग्रेस से समर्थन नहीं लेगी.''

सोमेन मित्रा ने कहा, ''हमें उनके समर्थन की जरूरत नहीं है. हम यूपीए सहयोगियों के साथ मिलकर खुद ही सरकार बनाएंगे. यूपीए को आसानी से बहुमत मिल जाएगा.'' बनर्जी अक्सर दावा करती हैं कि उनके समर्थन के बिना कांग्रेस सरकार नहीं बना सकेगी. उन्होंने जनवरी में कोलकाता में विपक्षी दलों की रैली आयोजित की थी लेकिन इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिस्सा नहीं लिया था. कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी और मल्लिकार्जुन खड़गे को बनर्जी की ''यूनाईटेड इंडिया'' रैली में एक समर्थन पत्र के साथ भेजा था.

यह पूछने पर कि क्या कांग्रेस प्रधानमंत्री पद के लिए बनर्जी का समर्थन करेगी तो मित्रा ने कहा कि कांग्रेस न तो बनर्जी से समर्थन मांगेगी न ही प्रधानमंत्री पद के लिए उनका समर्थन करेगी.

राहुल गांधी से मिले पीसी चाको, दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन की संभावना 'लगभग खत्म'

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget