एक्सप्लोरर

राहुल गांधी बोले- 1984 सिख दंगों में शामिल लोगों के खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई

राहुल गांधी ने कहा कि 1984 में जो हुआ बहुत गलत था. लोगों के दिल में जो दर्द है, आपको (पित्रोदा को) उसका सम्मान करना चाहिए और जिन्होंने 1984 में अपराध किया था, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

होशियारपुर: बीजेपी के बढ़ते हमलों का सामना कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में शामिल लोगों को सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने अपनी पार्टी की ओवरसीज इकाई के प्रमुख सैम पित्रौदा को दंगों पर दिये गये बयान के लिए खरी खोटी सुनाई और कहा कि उन्हें अपने बयान पर शर्म आनी चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए.

पित्रौदा ने 84 दंगे) के बारे में जो कुछ कहा है, वह गलत है- राहुल

होशियारपुर में रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि 1984 में जो हुआ बहुत गलत था. उन्होंने कहा, ‘‘लोगों के दिल में जो दर्द है, आपको (पित्रोदा को) उसका सम्मान करना चाहिए और जिन्होंने 1984 में अपराध किया था, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और कार्रवाई की जाएगी.’’  इससे पहले पंजाब के खन्ना में राज्य में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, ‘‘ सैम पित्रौदा ने 1984 (सिख विरोधी दंगे) के बारे में जो कुछ कहा है, वह गलत है और उन्हें देश से माफी मांगना चाहिए. ’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैं यह सार्वजनिक रूप से कह रहा हूं और मैंने फोन पर भी उनसे यही बात कही है. पित्रौदा जी, आपने जो कुछ कहा है, वह पूरी तरह गलत है, आपको अपने आप पर शर्म आनी चाहिए. आपको सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए.’’

पंजाब में 19 मई को है चुनाव

बीजेपी ने ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख पित्रौदा के बयान को लेकर कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया था क्योंकि 1984 का सिख विरोधी दंगा पंजाब में एक भावनात्मक मुद्दा है. राज्य में 19 मई को चुनाव है. गांधी ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भी मोदी पर हमला किया. उन्होंने कहा, ‘‘ इन फैसलों से लोगों की क्रयशक्ति पर बहुत बुरा असर पड़ा और लाखों लोग बेरोजगार हो गये.’’

उन्होंने राफेल सौदे को लेकर भी मोदी पर प्रहार किया और उन पर दो करोड़ युवाओं को नौकरियां देने, किसानों की उपज के लिए आकर्षक मूल्य और हर नागरिक के खाते में 15 लाख रूपये लाने समेत 2014 से पहले के वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘‘मोदी इन वादों के बारे में बात नहीं करते हैं, लेकिन सभी के सामने सच्चाई आ जाएगी.’’ कांग्रेस प्रमुख ने मोदी को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बहस की चुनौती देते हुए कहा, ‘‘.... आप बस 15 मिनट के लिए राफेल सौदे पर बहस कीजिए, लेकिन मोदी डरे हुए हैं..... मैं चार सवाल पुछूंगा और मोदी देश को अपना चेहरा नहीं दिखा पायेंगे.’’

‘न्याय’ योजना से बढ़ेगी भारत की आर्थिक ताकत- राहुल

‘न्याय’ योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जब इसे लागू किया जाएगा तब भारत की आर्थिक ताकत एक बार फिर दुनिया को नजर आएगी जैसा कि अतीत में भारतीय अर्थव्यवस्था में मनमोहन सिंह का योगदान नजर आया और इसे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा तक ने स्वीकार किया.’’

राहुल ने कहा, ‘‘न्याय से केवल गरीबों को लाभ नहीं होगा बल्कि अर्थव्यवस्था में नकदी के प्रवाह में भी मदद मिलेगी. इससे केवल युवकों को ही इंसाफ नहीं मिलेगा बल्कि छोटे व्यापारियों और छोटे कारोबार करने वाले लोगों को भी फायदा होगा . इससे अर्थव्यवस्था में पंख लग जायेंगे.’’ उन्होंने प्रधानमंत्री पर ‘मनरेगा योजना’ का मजाक उड़ाने का भी आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने इसे बेकार योजना बताकर देश के लोगों का अपमान किया है.

यह भी पढ़ें-

आखिरी दौर की लड़ाई: कोलकाता में अमित शाह का रोड शो आज, योगी की दक्षिण कोलकाता में रैली को इजाजत नहीं

प्रियंका का मोदी पर हमला, कहा- जिसे जहाज बनाना नहीं आता उसे दिया कॉन्ट्रैक्ट, सोचा मौसम क्लाउडी है रडार पर नहीं आएंगे

दिल्ली: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बेटी के सामने पिता और भाई पर चाकू से हमला, पिता की मौत

लालू ने 'छोटे भाई' नीतीश को लिखा खुला खत, कहा- 'तीर' हिंसा का 'लालटेन' भाईचारे का प्रतीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget